फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सास के बर्थडे पर प्रियंका ने लिखा मैसेज, खूबसूरती में विदेशी मां दे रही देसी गर्ल को टक्कर

Sat, 13 Jul 2019 02:58 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 13 Jul 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra wishes mother in law Denise Jonas on her birthday at Instagram
Priyanka Chopra and Denise Jonas - फोटो : file photo

मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) के अलावा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी सास से भी खास रिश्ता शेयर करती हैं। शादी के दौरान और उसके बाद प्रियंका अपनी सास के साथ मस्ती करते हुए नजर आईं। यहां तक कि उन्होंने सोशल मीडिया पर सास के साथ कई तस्वीरें भी शेयर की जिसमें दोनों के बीच का बॉन्ड साफ नजर आया। वहीं अब प्रियंका ने अपनी सास के जन्मदिन पर एक खास मैसेज लिखा है। प्रियंका का यह पोस्ट देखकर कहा जा सकता है कि वह उनसे कितना प्यार करती हैं।

Priyanka Chopra wishes mother in law Denise Jonas on her birthday at Instagram
Priyanka Chopra and Denise Jonas - फोटो : file photo

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस और सास के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए प्रियंका ने एक खूबसूरत मैसेज भी लिखा। प्रियंका ने लिखा- 'आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं सासू मां। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं मम्मी जी। आपका दिन अब तक का सबसे बेहतरीन दिन हो।' खास बात है कि डेनिस जोनस ने प्रियंका की शादी में इंडियन ड्रेस पहनकर लाइमलाइट लूट ली थी।

Priyanka Chopra wishes mother in law Denise Jonas on her birthday at Instagram
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : amar ujala

डेनिस जोनस ने ना केवल प्रियंका और निक के रोके बल्कि रिसेप्शन में भी इंडियन ड्रेस पहनी हुई थी। सामने आई तस्वीरों में डेनिस बला की खूबसूरत लग रही थीं। प्रियंका की सास के कपड़ों के अलावा उनका तोहफा भी चर्चा में रहा। डेनिस ने अपनी बहू प्रियंका को शादी के बाद बेशकीमती तोहफा दिया था। प्रियंका की सास ने उन्हें हीरे के इयररिंग्स तोहफे में दिए थे। इन इयररिंग्स की कीमत 79,500 डॉलर है जो कि भारतीय करंसी के अनुसार 55.46 लाख रुपये है। इन इयररिंग्स में 6.7 कैरेट के कुल 170 हीरे जड़े थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra wishes mother in law Denise Jonas on her birthday at Instagram
Priyanka Chopra , Siddharth and Ishittaa - फोटो : file photo

मां को जन्मदिन पर बधाई देने से पहले प्रियंका ने भाई सिद्धार्थ के जन्मदिन पर निक के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी। भाई को बर्थडे की बधाई देते हुए प्रियंका ने लिखा था- 'हैप्पी 30 सिड। तुम्हें इतना बेहतरीन इंसान होते देखना बहुत अच्छा लगा। हंसी और प्यार के लिए शुक्रिया। तुम मेरे दिल के बेहद करीब हो और तुम पर गर्व है। पिछले दिनों प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने भी इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ की बचपन की तस्वीर शेयर की थी।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happy big 30 Sid! It has been amazing to witness watching you grow up to be such an incredible guy! Thank you for all the love and the laughs. You are very loved and I’m so proud of you. #bestbrotherever❤️ @siddharthchopra89

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

विज्ञापन
Priyanka Chopra wishes mother in law Denise Jonas on her birthday at Instagram
Priyanka Chopra - फोटो : instagram

इस फोटो में सिद्धार्थ पिंक कलर का स्वेटर पहने थे। वहीं मधु बेटे को देख रही थीं। इस फोटो पर प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा था, 'सिड बहुत क्यूट लग रहा है।' पहली बार में तो फैंस को लगा कि ये फोटो प्रियंका की है। प्रियंका के कमेंट करने के बाद पता चला कि ये सिद्धार्थ की फोटो है। आपको बता दें, सिद्धार्थ की इशिता कुमार के साथ शादी होने वाली थी लेकिन टूट गई। दोनों का रोका 27 फरवरी को हुआ था। शादी 30 अप्रैल को होने वाली थी। उससे पहले इशिता बीमार हो गईं और उनकी सर्जरी हुई। इशिता काफी समय तक अस्पताल में भर्ती रहीं और शादी टलने की खबर आई। इसके बाद प्रियंका की मां ने बताया कि शादी टूट गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed