फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Puneeth Rajkumar: पीएम मोदी ने पुनीत की फिल्म गंधाडा गुड़ी के लिए दीं शुभकामनाएं, ट्वीट कर लिखी यह बात

Sun, 09 Oct 2022 12:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 09 Oct 2022 12:19 PM IST
विज्ञापन
Puneeth Rajkumar Gandhada Gudi Trailer release PM Narendra Modi tweet gives best wishes
पीएम नरेंद्र मोदी-पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार उर्फ अप्पू के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। एक बार फिर पर्दे पर वे अपने पसंदीदा एक्टर को देख सकेंगे। दरअसल, पुनीत राजकुमार की डॉक्यूफिल्म ‘गंधाडा गुड़ी’ रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म अभिनेता की पहली पुण्यतिथि से एक दिन पहले 28 अक्तूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बता दें कि बीते वर्ष 29 अक्तूबर 2021 को पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से 46 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। पुनीत राजकुमार कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार थे। अब उनकी  फिल्म फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इस फिल्म की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से साझा की है और शुभकामनाएं दी हैं।

Puneeth Rajkumar Gandhada Gudi Trailer release PM Narendra Modi tweet gives best wishes
‘गंधाडा गुड़ी’ के ट्रेलर से - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पुनीत राजकुमार की पत्नी अश्विनी पुनीत राजकुमार ने अपने ट्विटर हैंडल से दिवंगत अभिनेता की फिल्म ‘गंधाडा गुड़ी’ के ट्रेलर लॉन्च की जानकारी साझा की है। अपने ट्वीट में एक्टर की पत्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग किया है। पीएम मोदी को टैग करते हुए अश्विनी पुनीत राजकुमार ने कैप्शन में लिखा, 'आज हमारे लिए भावुक दिन है। हम ‘गंधाडा गुड़ी’ का ट्रेलर रिलीज कर रहे हैं। यह प्रोजेक्ट अप्पू के दिल के बेहद करीब था। अप्पू ने हमेशा आपके साथ हुई मुलाकातों को संजोया। वह इसे व्यक्तिगत रूप से आपके साथ साझा करना पसंद करते।'
 

Puneeth Rajkumar Gandhada Gudi Trailer release PM Narendra Modi tweet gives best wishes
‘गंधाडा गुड़ी’ के ट्रेलर से - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर की पत्नी के इस ट्वीट को पीएम मोदी ने रिट्वीट किया और एक्टर को याद करते हुए इस प्रोजेक्ट के लिए बधाई दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अप्पू दुनियाभर में लाखों लोगों के दिलों में आज भी जिंदा हैं। वह ऊर्जावान और अद्वितीय प्रतिभा के धनी थे।‘गंधाडा गुड़ी’ प्रकृति, कर्नाटक की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरण संरक्षण के लिए एक ट्रिब्यूट है। इस प्रयास के लिए मेरी शुभकामनाएं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Puneeth Rajkumar Gandhada Gudi Trailer release PM Narendra Modi tweet gives best wishes
‘गंधाडा गुड़ी’ के ट्रेलर से - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि यह फिल्म पुनीत राजकुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट थी। इस फिल्म का निर्माण दिवंगत अभिनेता के बैनर पीआरके प्रोडक्शंस ने किया है। इसमें अभिनेता पुनीत और निर्देशक अमोघवर्षा ने अभिनय किया है। पुनीत की इस फिल्म के बारे में ऐसा कहा जा रहा है कि यह फिल्म कर्नाटक के वन्यजीव की एक डॉक्यूमेंट्री है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed