{"_id":"62b07175580b454672595bb0","slug":"pushpa-2-rashmika-mandanna-character-srivalli-will-die-allu-arjun-film-story-goes-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pushpa 2: ‘पुष्पा 2’ में इस शख्स के हाथों होगी श्रीवल्ली की मौत, लीक हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म की कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pushpa 2: ‘पुष्पा 2’ में इस शख्स के हाथों होगी श्रीवल्ली की मौत, लीक हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म की कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 20 Jun 2022 07:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
पुष्पा द राइज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुई थी, जिस वजह से इस फिल्म ने हिंदी बेल्ट में भी धमाल मचा दिया था। दुनिया भर में अल्लू अर्जुन और रश्मिका की इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड बनाए हैं। ऐसे में फैंस इस फिल्म के दूसरे पार्ट 'पुष्पा द रूल' का इंतजार कर रहे हैं और अब 'पुष्पा 2' से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि मेकर्स फिल्म के दूसरे पार्ट में रश्मिका मंदाना के किरदार को छोटा करने की तैयारी कर रहे हैं।
2 of 4
पुष्पा द राइज
- फोटो : सोशल मीडिया
'पुष्पा 2' को लेकर कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिसमें रश्मिका मंदाना के किरदार की बात की गई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 'पुष्पा 2' में श्रीवल्ली की मौत दिखाई जाएगी और फिल्म की कहानी 'पुष्पा राज' के किरदार पर आगे बढ़ेगी। दावा ये भी है कि श्रीवल्ली की मौत पुष्पााराज के ही दुश्मन के हाथों होगी। ये रिपोर्ट आते ही सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गई। ऐसे में अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि विलेन (फहाद फासिल) द्वारा श्रीवल्ली को मार दिया जाएगा, जिसके बाद अल्लू अर्जुन का किरदार बाद में बदला लेता है। हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से इस पर कोई जानकारी नहीं आई है।
3 of 4
पुष्पा
- फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन इस फिल्म की जल्द ही शूटिंग शुरू करने वाले हैं। दावा किया गया है कि सुकुमार के निर्देशन में बनने वाली 'पुष्पा 2' अगले महीने यानी जुलाई से फ्लोर पर आ जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, निर्देशक सुकुमार ने पुष्पा के सीक्वल की स्क्रिप्ट पर काम पूरा कर लिया है। मेकर्स ने फिल्म का बजट भी सेट कर दिया है और इसकी शूटिंग जुलाई के अंत तक शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पुष्पा 2
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 'आरआरआर' और 'केजीएफ: चैप्टर 2' की सफलता से 'पुष्पा' के मेकर्स पर दबाव काफी बढ़ गया है। इसी वजह से फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव भी किए गए हैं और अब फिल्म को फ्लोर पर उतारने की तैयारी चल रही है। हालांकि, 'पुष्पा' टीम की तरफ से प्री-प्रोडक्शन या शूटिंग शेड्यूल की कोई जानकारी नहीं दी गई है। अल्लू अर्जुन के फैंस अभी भी इस फिल्म की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।