{"_id":"5b1de0be4f1c1bb26e8b756e","slug":"race-3-actor-salman-khan-reveals-he-will-see-in-sanjay-leela-bhansali-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"4 फिल्मों के अलावा सलमान खान ने अपनी एक और नई फिल्म का किया खुलासा, इस बड़े डायरेक्टर की है फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
4 फिल्मों के अलावा सलमान खान ने अपनी एक और नई फिल्म का किया खुलासा, इस बड़े डायरेक्टर की है फिल्म
Mon, 11 Jun 2018 08:22 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 11 Jun 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के 'दबंग खान' यानी सलमान खान इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट को लेकर काफी व्यस्त हैं। इस शुक्रवार जहां उनकी फिल्म 'रेस 3' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, वहीं वह 'भारत', 'दबंग 3', 'शेरखान' और 'किक 2' जैसी फिल्में लेकर आने वाले हैं। इस बीच यह खबर है कि इस सभी फिल्मों के अलावा सलमान खान एक और नई फिल्म तैयारी में लगे हुए हैं।
2 of 4
अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार इन सभी फिल्मों के अलावा सलमान खान फिल्म 'पद्मावत' के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। इस बात का खुलासा खुद सलमान खान ने किया है। 'रेस 3' के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बात करते हुए सलमान खान ने यह खुलासा किया है।
3 of 4
मीडिया ने जब सलमान खान से उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में पूछा तो उन्होंने अपनी सभी फिल्मों के नाम गिनवाते हुए बताया कि वह संजय लीला भंसाली की फिल्म में भी काम करने वाले हैं। पता हो कि सलमान खान ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'खामोशी' और 'हम दिल दे चुके सनम' जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
वहीं बात करें इस शुक्रवार को रिलीज हो रही सलमान खान फिल्म 'रेस 3' की तो इसमें सलमान खान के साथ जैकलिन फर्नांडीज के अलावा बॉबी देओल, डेजी शाह, अनिल कपूर, बॉबी देओल और साकिब सलीम लीड रोल में हैं। इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है। यह फिल्म 'रेस' सीरीज की तीसरी फिल्म है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।