{"_id":"601405928ebc3e32f2278dd1","slug":"rajesh-khanna-screamed-at-midnight-after-having-7-consecutive-movies-flopped-wife-dimple-got-scared","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"7 फिल्में फ्लॉप होने के बाद खुदकुशी के बारे में सोचने लगे थे राजेश खन्ना, उस रात का मंजर देख डर गईं थीं डिंपल कपाड़िया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
7 फिल्में फ्लॉप होने के बाद खुदकुशी के बारे में सोचने लगे थे राजेश खन्ना, उस रात का मंजर देख डर गईं थीं डिंपल कपाड़िया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 29 Jan 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
राजेश खन्ना
- फोटो : Twitter
Link Copied
हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना ने बॉलीवुड में लगातार 15 हिट फिल्मों का जो रिकॉर्ड बनाया है उसे कोई एक्टर आज तक तोड़ नहीं पाया। एक वो जमाना था जब लड़कियां राजेश खन्ना पर मरती थीं और प्रोड्यूसर उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए लंबी चौड़ी लाइन लगाते थे। हालांकि हर किसी की जिंदगी में उतार चढ़ाव दोनों आते हैं और ये दौर राजेश खन्ना की जिंदगी में भी आया जब उनकी 7 फिल्में लगातार फ्लॉप हो गईं। वो वक्त राजेश खन्ना के जिंदगी का सबसे कठिन दौर था।
Trending Videos
2 of 6
राजेश खन्ना
बात है साल 1976 की जब राजेश खन्ना की फिल्म 'महाचोर' बुरी तरह फ्लॉप हो गई। ये राजेश खन्ना के करियर का सबसे खराब समय था। पर्दे पर उनकी फिल्म फ्लॉप होना शुरू हो चुकी थी साथ ही घर में डिंपल के साथ उनके संबंध अच्छे नहीं चल रहे थे। 'महाचोर' के बाद उनकी अगली फिल्म रिलीज हुई 'बंडलबाज' जो बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन करने के चलते औंधे मुंह गिर पड़ी। राजेश खन्ना जिन्हें हिट फिल्मों की आदत लगी थी उनसे ये फ्लॉप फिल्मो का गम बर्दाश्त नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
अमिताभ बच्चन
दूसरी तरफ उनकी फिल्मों को टक्कर देने के लिए अमिताभ बच्चन बॉलीवुड में उतर चुके थे। पर्दे पर लंबी चौड़ी कद काठी वाला एक एक्टर जिसके चेहरे पर मुस्कान कम और गुस्सा ज्यादा था वो जब दर्शकों के सामने आया तो इस नए अवतार को फैंस ने बहुत पसंद किया। अमिताभ बच्चन के एंग्री यंग मैन वाले लुक ने फिल्म इंडस्ट्री में नयापन लाया था जिसे दर्शकों ने सराहा। उनकी फिल्में हिट होने लगी थीं और 1975 में आई 'शोले' ने सफलता के नए कीर्तिमान गढ़ दिए थे।
एक तरफ अमिताभ हिट होते जा रहे थे, दूसर तरफ राजेश खन्ना की फिल्में फ्लॉप होने लगी थी। हालांकि राजेश को अभी भी अपनी रोमांटिक छवि पर भरोसा था। दो फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद राजेश खन्ना को फिल्म 'महबूबा' से बहुत उम्मीदें थी, क्योंकि शक्ति सामंत के साथ उनकी पिछली 3 फिल्में हिट थी। ऐसे मे उन्हें यकीन था कि ये फिल्म चलेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। शुरू में फिल्म को थोड़े दर्शक मिले भी, लेकिन धीरे धीरे वो भी दूर हो गए।
विज्ञापन
5 of 6
राजेश खन्ना
इसके बाद राजेश खन्ना की अगली 5 फिल्में भी जबरदस्त फ्लॉप हुईं और उन्हें गहरा सदमा लग गया। फ्लॉप का गम भुलाने के लिए राजेश नशे में डूबने लगे। बताया जाता है कि एक रात राजेश खन्ना गम में डूबे देर रात तक शराब पी रहे थे। हर दिन की तरह काका को छोड़कर उनकी पत्नी डिंपल और स्टॉफ सोने चले गए। उस रात बारिश हो रही थी और सभी गहरी नींद में थे तभी अचानक राजेश खन्ना के जोर जोर से चीखने और रोने की आवाज आई। राजेश की चीख सुनकर जब डिंपल और घर का स्टॉफ टैरेस पर पहुंचा तो देखा काका जोर जोर से रो रहे थे। उस मंजर को देखकर डिंपल भी काफी डर गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।