फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रेलर बता देगा 400 करोड़ में बनी रजनीकांत की '2.0' कैसी होगी, खत्म होगा इंतजार

Sat, 03 Feb 2018 07:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Feb 2018 07:56 AM IST
विज्ञापन
Rajinikanth and Akshay Kumar starrer 2.0 trailer will finally be unveiled in mid February
2.0 trailer in February
सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म '2.0' का दर्शको को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खास बात यह है कि फैंस के लिए इस फिल्म का थियेटरिकल प्रोमो इस महीने रिलीज किया जाना है। खबरों की माने तो फिल्म मेकर्स फिल्म के सबसे अच्छे ट्रेलर को फिल्म की रिलीज से पहले ही दर्शकों को दिखाना चाहते हैं। उनका मानना है कि ये ट्रेलर फिल्म की सफलता और विफलता दोनों निर्धारित कर सकता है।
Rajinikanth and Akshay Kumar starrer 2.0 trailer will finally be unveiled in mid February
2.0
हालांकि इस ट्रेलर को अब तक जितने भी लोगों को दिखाया गया है उन्हें यह बहुत पसंद आया। कहा जा रहा है कि ट्रेलर को फरवरी महीने के बीच दर्शकों के लिए में रिलीज कर दिया जाएगा।  फिल्म की रिलीज डेट में कई बदलाव के बाद इसे 27 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया जाना है।
Rajinikanth and Akshay Kumar starrer 2.0 trailer will finally be unveiled in mid February
रजनीकांत
दरअसल, 14 अप्रैल को तमिल न्यू ईयर है, ऐसे में फिल्म को छुट्टियों का भी फायदा मिलेगा। इससे पहले निर्देशक शंकर की फिल्म '2.0' की रिलीज डेट लगातार आगे बढ़ती जा रही थी।इस फिल्म को लगभग 400 करोड़ के बजट में बनाया गया है, जिस वजह से ट्रेड इससे बहुत अच्छी कमाई की उम्मीद कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि जिस तरह से साल 2017 में 'बाहुबली-2' ने धमाल मचाया था, ठीक उसी तरह इस साल फिल्म '2.0' भी वैसा ही धमाका करेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed