फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजकुमार हिरानी ने रणबीर कपूर के लिए कही ऐसी बात, सुनकर हैरान रह जाएंगे बाकी स्टार्स

Sat, 21 Apr 2018 05:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 21 Apr 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
rajkumar hirani big statement on ranbir kapoor in dutt biopic may feel jealous for   other actors

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और फिल्म मेकर राजकुमार हिरानी संजय दत्त की बायोपिक फिल्म पर कई महीनों से लगातार मेहनत कर रहे हैं। अब इस मेहनत का फल चखने का वक्त आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 24 अप्रैल 2018 को फिल्म 'दत्त' का पहला टीजर रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि राजकुमार हिरानी ने 'दत्त' बायोपिक में रणबीर कपूर के साथ पहली बार काम किया है और वह रणबीर के काम से इतने खुश हुए हैं कि उन्होंने ऑनकैमरा रणबीर के लिए इतनी बड़ी बात कह दी है जिसे सुन कोई भी स्टार हैरान हो जाएगा।

rajkumar hirani big statement on ranbir kapoor in dutt biopic may feel jealous for   other actors
ranbir kapoor

दरअसल राजकुमार हिरानी ने रणबीर की तारीफ करते हुए कहा कि वह उनके काम से इतना खुश हैं कि दोबारा रणबीर के साथ ही काम करना चाहते हैं। जब राजकुमार हिरानी से यह पूछा गया कि क्या 'दत्त' बायोपिक रणबीर कपूर को एक बार फिर से बॉलीवुड की नई जनरेशन का सबसे बड़ा सुपरस्टार बना पायेगी ? तो उन्होंने कहा- 'रणबीर हमेशा से सुपरस्टार थे, भले ही उनकी कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कारोबार न किया हो लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि उनकी जगह किसी दूसरे कलाकार ने ले ली है। मुझे उनके साथ काम करते हुए काफी मजा आया है और मैं रणबीर के साथ दोबारा जरूर काम करना चाहूंगा।'

rajkumar hirani big statement on ranbir kapoor in dutt biopic may feel jealous for   other actors
ranbir kapoor

राजकुमार हिरानी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा- 'देखिए कभी फिल्में चलती हैं, कभी नहीं भी चलती हैं। यह सब तो चलता रहता है। रणबीर कपूर कमाल के कलाकार हैं और इस बात में कोई शक नहीं है।' राजकुमार हिरानी ने अपनी 'दत्त' बायोपिक का टीजर सुभाष घई को दिखा दिया है जो संजय दत्त को काफी करीब से जानते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rajkumar hirani big statement on ranbir kapoor in dutt biopic may feel jealous for   other actors
ranbir kapoor, taimur ali khan

सुभाष ने 'दत्त' बायोपिक के टीजर को देखकर बताया- 'एक दोस्त के तौर पर राजू ने मुझे दत्त बायोपिक का टीजर दिखाया है। मैं पूरे विश्वास के साथ यह कह सकता हूं कि यह कमाल का है। जिस तरह से रणबीर ने संजय दत्त का किरदार निभाया है वो काबिल-ए-तारीफ है। इसका सारा श्रेय राजकुमार हिरानी को जाता है क्योंकि उन्होंने फिल्म को इस तरह से डायरेक्ट किया है। मुझे पूरा भरोसा है कि 'दत्त' बायोपिक बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट साबित होगी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed