{"_id":"5b88cf2342c79246700240cf","slug":"rajkumar-rao-and-shraddha-kapoor-jodi-made-long-time-ago-but-not-launch-here-are-the-reasons","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'स्त्री' से 5 साल पहले भी बनते बनते रह गई थीं राजकुमार-श्रद्धा की जोड़ी, वजह भी जान लें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'स्त्री' से 5 साल पहले भी बनते बनते रह गई थीं राजकुमार-श्रद्धा की जोड़ी, वजह भी जान लें
Fri, 31 Aug 2018 10:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' आज रिलीज हो चुकी है। यह पहली बार हुआ है कि ये दोनों कलाकार एक साथ किसी फिल्म में नजर आए हैं। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में दोनों पहली बार साथ नजर आने वाले हैं, हालांकि यह पहली बार नहीं है कि जब किसी फिल्ममेकर ने दोनों को साथ में काम करने के लिए अप्रोच किया हो।
2 of 4
आपको बता दें कि साल 2013 में आई फिल्म 'काय पो चे' में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर का नाम चर्चा में था। अभिषेक कपूर निर्देशित इस फिल्म के लिए दोनों से संपर्क किया गया था। हालांकि चीजें ठीक तरह से एडजस्ट नहीं हुईं और श्रद्धा कपूर की जगह अमृता पुरी को फिल्म में कास्ट कर लिया गया। अब 5 साल बाद निर्देशक अमर कौशिक राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर को साथ लेकर आए हैं।
3 of 4
एक इंटरव्यू में राजकुमार राव ने कहा था, 'श्रद्धा और मैं काय पो चे के वक्त से संपर्क में हैं। हम साथ में काम करना चाहते थे और मुझे नहीं लगता है कि इससे अच्छी कोई फिल्म हो सकती थी। उसने इस फिल्म से कुछ नया आजमाया है यहां तक कि उसकी आवाज के साथ भी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आज हॉरर कॉमेडी 'स्त्री' रिलीज हो गई है। वहीं इसी तारीख पर देओल परिवार के तीनों लोग (पापा धमेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल) 'यमला पगला दीवाना फिर से' लेकर आए हैं। दोनों फिल्मों का ट्रेलर काफी शानदार रहा है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत से नुकसान की आशंका हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।