सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

राजुकमार राव का बड़ा बयान, आतंकवादी का रोल निभाते हुए हो गई थी ऐसी हालत

एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 02 May 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
Rajkumar Rao says while shooting Omerta film my mental condition is not well
rajkumar rao

राजकुमार राव की आने वाली फिल्म 'ओमर्टा' रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म में राजकुमार राव ने आतंकवादी का किरदार निभाया है जिसमें उनकी एक्टिंग की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह किरदार किसी भी एक्टर के लिए चैंलेजिंग था जिसे राजकुमार राव ने बड़ी खूबसूरती से निभाया। इस दौरान जब राजकुमार राव से उनके किरदार के बारे में और जानने की कोशिश की तो उन्होंने ऐसी बात कह डाली जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

Trending Videos
Rajkumar Rao says while shooting Omerta film my mental condition is not well
राजकुमार राव
राजकुमार राव ने हाल ही में एक निजी चैनल से बात करते हुए अपने किरदार को लेकर बड़ा खुलासा किया। राजकुमार राव ने कहा - 'फिल्म की पूरी शूटिंग के दौरान मेरी मानसिक स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं थी। मैंने बहुत कोशिश की कि मैं अपने आपको उसी माइंड स्पेस में रखूं। यह आसान रोल नहीं था इसे लेकर मैं बहुत परेशान था लेकिन बतौर एक्टर एक फन भी था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkumar Rao says while shooting Omerta film my mental condition is not well
राजकुमार राव
'ओमर्टा' फिल्म में बढ़ते आतंकवाद और आतंकवादी की मनोस्थिति को दर्शाया गया है। फिल्म के निर्देशक हंसल मेहता के मुताबिक 'फिल्म की कहानी उनके पास 2005 से थी। लेकिन कहानी का महत्व अब पहले से ज्यादा बढ़ गया है। दुनियाभर में आतंकवादी घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि जो भी काम उमर शेख करता है उसमें पाकिस्तान की एजेंसी का हाथ होता है बावजूद इसके हम पाकिस्तानी सरकार के साथ बिरयानी खाने जाते हैं।'
Rajkumar Rao says while shooting Omerta film my mental condition is not well
Rajkumar Rao
आपको बता दें, यह फिल्म अहमद उमर सईद शेख के जीवन पर आधारित है। फिल्म 'ओमर्टा' राजकुमार को पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश आतंकवादी के रूप में वर्णित करती है। यह फिल्म एक आतंकवादी के मन की गहराई से होकर गुजरती है। पहले यह फिल्म 20 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने में देरी हो गई और अब 'ओमर्टा' फिल्म 4 मई को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
Rajkumar Rao says while shooting Omerta film my mental condition is not well
rajkumar rao
सेंसर बोर्ड की कैंची के बाद इस फिल्म से दो सीन्स हटाए गए हैं। पहला जिसमें राजकुमार राव को न्यूड दिखाया गया और दूसरा जिसमें बैकग्राउंड में राष्ट्रीय गान बज रहा है और पेशाब करते हुए एक चरित्र को चित्रित किया गया था। बता दें फिल्म मात्र 94 मिनट की है जो कि हंसल मेहता की अब तक की सबसे छोटी फिल्म बताई जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed