{"_id":"65140d4856a015725e007591","slug":"rajkumar-santoshi-sunny-deol-film-with-aamir-khan-productions-to-go-on-floors-in-january-2024-as-per-report-2023-09-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sunny Deol's Next: सनी देओल-राजकुमार संतोषी की फिल्म को लेकर आया नया अपडेट, जानें कब से शुरू होगी शूटिंग?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sunny Deol's Next: सनी देओल-राजकुमार संतोषी की फिल्म को लेकर आया नया अपडेट, जानें कब से शुरू होगी शूटिंग?
फिल्म लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान इन दिनों ब्रेक पर चल रहे हैं। हालांकि, वह अपनी दमदार वापसी के लिए योजना भी तैयार कर रहे हैं। निर्देशक राजकुमार संतोषी के साथ अभिनेता अपनी अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आमिर निर्देशक के साथ दो प्रोजेक्ट करेंगे, जिनमें से एक में सनी देओल मुख्य भूमिका में होंगे और इसका केवल निर्माण आमिर की ओर से किया जाएगा। वहीं, दूसरी में वह खुद मुख्य भूमिका में होंगे।
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार सनी और राजकुमार संतोषी इस प्रोजेक्ट को लेकर फिलहाल चर्चा कर रहे हैं। वहीें, आमिर निर्माता के रूप में इस फिल्म के साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं। अपनी रचनात्मक क्षमता के लिए जाने जाने वाले आमिर ने राजकुमार संतोषी के दृष्टिकोण की बहुत प्रशंसा की है। रिपोर्ट के मुताबिक तीनों ने दिसंबर या जनवरी 2024 के आसपास इस प्रोजेक्ट के लिए फिल्मांकन शुरू करने का लक्ष्य रखा है।
3 of 5
राजकुमार संतोषी
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर, संतोषी और सनी ने कथित तौर पर एक लंबी बैठक की, जिसमें वित्त और शूटिंग की समयसीमा के संबंध में तीनों के बीच बातचीत हुई। जानकारी के मुताबिक तीन महीने की मैराथन शूटिंग जनवरी में शुरू होने की उम्मीद है। इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा 19 अक्टूबर को सनी देओल के 66वें जन्मदिन के अवसर पर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि आमिर आरएस प्रसन्ना की फिल्म चैंपियंस को भी प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग जनवरी 2024 में शुरू होगी और क्रिसमस 2024 सप्ताहांत के दौरान बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा, आमिर उज्जवल निकम की बायोपिक का भी निर्माण कर रहे हैं, जिसका निर्देशन अविनाश अरुण करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।