बॉलीवुड के हर कलाकार अपनी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में अब ऑडियंस से कुछ भी छुपाना काफी मुश्किल हो गया हैं। ऐसे में कई बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कलाकार और दर्शक के बीच सेतु का काम करता है। फैंस अपने पसंदीदा कलाकार की शादी से लेकर उनके आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर सारी जानकारी हासिल करना चाहते हैं। आज के इस लेख में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।
Bollywood: बॉलीवुड के ये सितारे अभी तक हैं सिंगल, फैंस को भी इनकी शादी का है इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के भाईजान यानी की सलमान खान इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर के नाम से भी जाने जाते हैं। बता दें कि सलमान की उम्र 56 हो गई है, लेकिन अभिनेता ने अभी तक शादी नहीं रचाई है। अभिनेता के फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है।
Sonam Kapoor: अपने फिल्मी लुक को लेकर सोनम कपूर ने जताई निराशा, बोलीं- हमेशा एक जैसे ही दिखाया गया है
फिल्म गदर 2 में अपने अभिनय से सफलता का परचम लहराने वाली अमीषा पटेल भी इस इस लिस्ट में शामिल है। अमीषा का नाम यूं तो डायरेक्टर विक्रम भट्ट के साथ जुड़ चुका है, लेकिन अभिनेत्री ने अभी तक किसी से शादी नहीं रचाई है।
Sonam Kapoor: अपने फिल्मी लुक को लेकर सोनम कपूर ने जताई निराशा, बोलीं- हमेशा एक जैसे ही दिखाया गया है
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय खन्ना का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। अक्षय खन्ना ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें अकेले रहना ज्यादा पसंद है और वह किसी के साथ भी प्यार से रहना चाहते हैं। उन्हें जब तक अपना प्यार नहीं मिल जाता वह शादी नहीं करेंगे।
अपने समय के मोस्ट डैशिंग और स्टाइलिश एक्टर्स की लिस्ट में शुमार उदय चोपड़ा अपने अभिनय और फैशन सेंस के लिए खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं। बता दें कि उदय चोपड़ा की शादी का इंतजार उनकी फीमेल फैंस को भी है, लेकिन अभिनेता ने अभी तक शादी नहीं रचाई है।