फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवाद: युविका चौधरी की जातिसूचक टिप्पणी पर राखी सावंत का बयान, कहा- हम किसी को जज नहीं कर सकते

Wed, 26 May 2021 02:49 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 26 May 2021 02:49 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant statement on Yuvika Chaudhary casteist remarks says we don't have right to judge anyone
राखी सावंत- युविका चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी अभिनेत्री युविका चौधरी अपने वीडियो ब्लॉग में जातिसूचक शब्द के इस्तेमाल के कारण विवादों में है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम मुनमुन दत्ता यानी 'बबिता जी' जैसी गलती दोहराने के चलते सोशल मीडिया पर युविका चौधरी को गिरफ्तार करने की मांग उठी। हालांकि, युविका ने मामले में तत्काल माफी मांग ली है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी की मांग अभी भी जारी है। अब इस पूरे मामले पर राखी सावंत ने अपनी राय दी है। राखी का कहना है कि युविका अच्छी लड़की है, यदि उसने कोई गलती की है और इसके लिए शर्मिंदा है तो उसे माफ कर देना चाहिए। राखी सावंत मंगलवार शाम को मुंबई में एक कॉफी शॉप के बाहर नजर आईं। इस दौरान अभिनेत्री ने कहा, 'हां, मुझे पता चला कि युविका ने ऐसा कुछ कहा है। उसने गलती की है। मैं जात-पात में भरोसा नहीं करती। कोई बड़ा कोई छोटा नहीं है।'

Rakhi Sawant statement on Yuvika Chaudhary casteist remarks says we don't have right to judge anyone
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, 'सब एक जाति के हैं। सब एक समान हैं। मैं सभी से एक जैसा प्यार करती हूं। मेरा मानना है कि जब चांद-सूरज सभी पर एक जैसी रोशनी करते हैं तो हमारी कोई औकात नहीं है कि हम उन्हें जज करें।'

Rakhi Sawant statement on Yuvika Chaudhary casteist remarks says we don't have right to judge anyone
राखी सावंत - फोटो : Insatagram- @rakhisawant2511

राखी ने बताया, 'युविका एक अच्छी लड़की है। अगर उसने गलती से ऐसा कुछ कहा है और माफी मांगी है तो जनता को उन्हें माफ कर देना चाहिए। प्रिंस मेरा अच्छा दोस्त है। मैं युविका को जानती हूं। उसने जानबूझकर या किसी को नीचा दिखाने के लिए ऐसा कुछ नहीं कहा होगा। जनता को उसे माफ कर देना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant statement on Yuvika Chaudhary casteist remarks says we don't have right to judge anyone
युविका चौधरी - फोटो : Instagram

बता दें कि युविका चौधरी विवादों में घिर गई हैं। ट्विटर पर #ArrestYuvikaChoudhary टॉप ट्रेंड बना हुआ है। दरअसल, युविका चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था जिसे देखने के बाद विवाद बढ़ गया है। वीडियो के मुताबिक युविका के पति प्रिंस नरूला हेयरकट करवा रहे हैं। तभी युविका वहां फोन लेकर आती हैं और वीडियो बनाने लग जाती हैं। इसी दौरान युविका कहती हैं, जब भी मैं ब्लॉग बनाती हूं तो मैं ऐसे ही खड़ी हो जाती हूं। मुझे इतना वक्त मिलता ही नहीं है कि अपने आप को ढंग से निखार सकूं। इसी दौरान वह जाति विशेष के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करती हैं। 




 
विज्ञापन
Rakhi Sawant statement on Yuvika Chaudhary casteist remarks says we don't have right to judge anyone
प्रिंस नरूला, युविका चौधरी - फोटो : instagram/princenarula

इस वीडियो के वायरल होने के बाद ही सोशल मीडिया पर लगातार युविका पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और वो उन्हें गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। विवाद बढ़ता हुआ देख युविका ने इस मामले में ट्वीट करते हुए माफी मांगी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हैलो दोस्तों, मैं नहीं जानती थी कि उस शब्द का क्या मतलब है, जो मैंने अपने वीडियो में इस्तेमाल किया। मैं किसी को आहत नहीं करना चाहती थीं और ना ही किसी को चोट पहुंचाना चाहती थी। मैं सभी से माफी मांगती हूं। उम्मीद है कि आप सभी लोग समझेंगे। सभी को प्यार।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed