फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakul Preet Singh: रकुल प्रीत ने फैंस से कराई अपने साथिया की मुलाकात, बोलीं- थोड़ा शर्माते...

Mon, 29 Aug 2022 07:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 29 Aug 2022 07:05 PM IST
विज्ञापन
Rakul Preet Singh shares her cute video dancing on upcoming movie Cuttputli saathiya song
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : insta

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियो साझा करती नजर आती हैं। फैंस भी उनके पोस्ट पर खूब प्यार लुटाते हैं। एक बार फिर रकुल प्रीत ने एक शानदार वीडियो साझा किया है। दिलचस्प बात यह है कि इस वीडियो में रकुल प्रीत फैंस से अपने साथिया की मुलाकात कराती नजर आ रही हैं। उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Rakul Preet Singh shares her cute video dancing on upcoming movie Cuttputli saathiya song
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। वीडियो के जरिए रकुल प्रीत सिंह ने अपने जिस साथिया से मुलाकात कराई है, वह कोई और नहीं, बल्कि उनका पालतू डॉगी है। जी हां, इस क्यूट वीडियो में रकुल प्रीत सिंह अपनी आगामी फिल्म 'कठपुतली' के 'साथिया...ओ साथिया...' गाने पर डॉगी के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।

Rakul Preet Singh: नाजुक लैस से बने कपड़ों को पहन रकुल प्रीत सिंह ने दिखाया ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

Rakul Preet Singh shares her cute video dancing on upcoming movie Cuttputli saathiya song
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : insta

वीडियो में रकुल प्रीत सिंह का अंदाज बेहद प्यारा लग रहा है। वह ग्रीन टॉप और ब्लू जींस में काफी स्मार्ट लग रही हैं। रकुल डॉगी को गोद में उठाकर उसके साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ रकुल प्रीत सिंह ने कैप्शन लिखा है, 'मेरा साथिया कैमरा से शर्माता है।' इसके साथ रकुल ने लिखा है, 'आप भी अपनी साथिया रील्स बनाइए।'

View this post on Instagram

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakul Preet Singh shares her cute video dancing on upcoming movie Cuttputli saathiya song
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : Instagram

रकुल प्रीत सिंह का यह वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस की अदाओं पर फैंस फिदा हो रहे हैं और हार्ट इमोजी पोस्ट करके खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'रब्बा खैर करें।' एक यूजर ने रकुल से पूछा, 'मैम, आप दिन में कितनी वीडियो डालती हो।' वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, 'आपके जैसा कोई नहीं...।' रकुल के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें पिछली बार फिल्म 'रनवे 34' में देखा गया। अब वह जल्द ही 'डॉक्टर जी', 'छतरीवाली' और 'थैंक गॉड' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

ब्लैक एंड व्हाइट फोटोशूट में रकुल का डैशिंग लुक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed