बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' ने 25 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस साल थिएटर में आई अक्षय की यह चौथी फिल्म है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर बेहतर शुरुआत की थी, लेकिन अब दिन-ब-दिन कमाई के मामले में फिल्म पिछड़ती नजर आ रही है। वहीं, अब फिल्म की कमाई के चौथे दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं। तो आइए जानते हैं कि फिल्म ने शुक्रवार को कितनी कमाई की...
Ram Setu Box Office Collection Day 4: कमाई के मामले में पिछड़ती नजर आ रही राम सेतु, चौथे दिन हुआ इतना कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक शर्मा द्वारा लिखित और निर्देशित 'राम सेतु' ने ओपनिंग डे पर 15.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ शुरुआत की थी। इसमें हिंदी में 15.2 करोड़, तेलुगू में चार लाख और तमिल में एक लाख का कलेक्शन हुआ था। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई घटी और इसने 11.4 करोड़ का कारोबार किया, जिसमें भी साउथ में कलेक्शन कम ही रही। फिल्म तीसरे दिन भी कुछ खास बढ़िया प्रदर्शन नहीं कर पाई और 8.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ।
Nitya Menen: क्या शादी से पहले मां बनने वाली हैं अभिनेत्री नित्या मेनन? एक्ट्रेस की पोस्ट ने फैंस को चौंकाया
वहीं, अब चौथे दिन भी फिल्म की कमाई में गिरावट हुई है और शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से इसने 7.30 करोड़ का कारोबार किया है। ऐसे में अब फिल्म की कुल कमाई 42.70 करोड़ रुपये हो गई है। अक्षय कुमार की इस फिल्म को करीब तीन हजार स्क्रीन पर रिलीज किया गया है और अब देखना होगा कि क्या 'राम सेतु' को वीकएंड का फायदा मिलेगा।
Aditi Rao Hydari- Siddharth: सिद्धार्थ ने रोमांटिक अंदाज में अदिति को किया विश, फैंस के दिमाग में बजी शहनाई
बता दें कि 'राम सेतु' से पहले अक्षय कुमार की इस साल 'रक्षा बंधन', 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'बच्चन पांडे' फिल्म रिलीज हुई थी। तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थीं और ऐसे में सबकी निगाहें 'राम सेतु' पर टिकी हुई हैं। अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का भी मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है। वहीं, फिल्म में अक्षय के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरूचा, शुभम, सत्य देव, और नासिर शामिल हैं।
Laal Singh Chaddha: 'नफरत का जवाब धर्म नहीं प्यार है', 'लाल सिंह चड्ढा' पर लेखक अतुल कुलकर्णी का बड़ा बयान