फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Setu Box Office Collection Day 6: 'राम सेतु' को मिला रविवार की छुट्टी का फायदा! छठे दिन कमाए इतने करोड़

Mon, 31 Oct 2022 05:45 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 31 Oct 2022 05:45 AM IST
विज्ञापन
Ram Setu Box Office Collection Day 6 Akshay kumar Jacqueline Fernandez nushrat bharucha Abhishek Sharma film
राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' ने दिवाली के मौके पर 25 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। यह इस साल थिएटर में रिलीज हुई अभिनेता की चौथी फिल्म थी, ऐसे में सभी की निगाहें इस फिल्म पर थी। अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों की ओर से मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है। वहीं, अब फिल्म की कमाई के छठे दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि रविवार को फिल्म ने कितनी कमाई की...

Ram Setu Box Office Collection Day 6 Akshay kumar Jacqueline Fernandez nushrat bharucha Abhishek Sharma film
राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया

ओपनिंग डे के बाद से ही फिल्म का कलेक्शन दिन-ब-दिन घटता जा रहा था। वहीं, अब 'राम सेतु' को वीकएंड का थोड़ा फायदा मिलता दिखाई दे रहा है। फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने 15.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद दूसरे दिन 11.4 करोड़, तीसरे दिन 8.75 करोड़ और चौथे दिन 6.05 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। वहीं, पांचवें दिन यानी वीकएंड पर फिल्म की कमाई में बढ़त देखने को मिली।

Ranbir Kapoor: 11 साल बाद एक बार फिर ‘आइटम बॉय’ बनेंगे रणबीर कपूर, इस बार आलिया भट्ट से जुड़ी है वजह?

Ram Setu Box Office Collection Day 6 Akshay kumar Jacqueline Fernandez nushrat bharucha Abhishek Sharma film
राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, शनिवार को फिल्म ने 7.3 करोड़ रुपये कमाए थे, तो छठे दिन यानी रविवार को आए शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से कमाई में बढ़त देखने को मिली है और इसने 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में अब अक्षय कुमार की 'राम सेतु' की कुल कमाई 57.25 करोड़ रुपये हो गई है। अब देखने होगा कि फिल्म मंडे टेस्ट में क्या कमाल दिखा पाएगी।

Shahrukh Khan: शाहरुख खान के जन्मदिन पर सिनेमाघरों में फिर रिलीज होगी DDLJ, पठान का टीजर भी होगा जारी!

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Setu Box Office Collection Day 6 Akshay kumar Jacqueline Fernandez nushrat bharucha Abhishek Sharma film
राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी 'राम सेतु' को करीब तीन हजार स्क्रीन पर रिलीज किया गया था। इससे पहले अभिषेक 2020 में आई ‘सूरज पर मंगल भारी’ का निर्देशन कर चुके हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। वहीं, अक्षय कुमार के अलावा 'राम सेतु' में जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरूचा ने मुख्य भूमिका निभाई है। 

Tiger Shroff: एक्शन सीन के दौरान टाइगर श्रॉफ के साथ हुआ हादसा, वीडियो शेयर कर दी पैर टूटने की जानकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed