फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Setu Game: फिल्म से पहले एनिमेटिड अंदाज में सामने आई राम सेतु की झलक, गेमिंग में भी दिखेगा अक्षय का जलवा

Sat, 15 Oct 2022 12:52 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 15 Oct 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
Ram Setu Game Akshay Kumar launches game like temple run based on film know about the details
राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रामसेतु' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह अक्षय कुमार की इस साल रिलीज होने वाली चौथी फिल्म होगी, जिसके लिए दर्शकों के दिलों में संशय है कि बॉक्स ऑफिस पर इसका क्या हाल होने वाला है। लेकिन अक्षय कुमार के फैंस इस फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। जहां अभिनेता के फैंस बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं आज एक्टर ने अपने प्रशंसकों के लिए 'राम सेतु' की थीम पर डिजाइन्ड एक गेम की झलक सोशल मीडिया पर साझा की है।    

Ram Setu Game Akshay Kumar launches game like temple run based on film know about the details
राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' दिवाली के मौके पर होने जा रही है। इसकी रिलीज में अब ज्यादा समय नहीं रहा है। ऐसे में फिल्म के प्रचार-प्रसार का कार्यक्रम शुरु हो गया है, जिसके लिए 'राम सेतु' की पूरी टीम काम कर रही है। इसी के तहत फिल्म के मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार ने आज यानी शुक्रवार को 'राम सेतु' की थीम पर डिजाइन किए गए एक गेम की झलक सोशल मीडिया पर साझा की है।  
Robbie Coltrane: हैरी पॉटर के 'रूबियस हैग्रिड' का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 

Ram Setu Game Akshay Kumar launches game like temple run based on film know about the details
राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय द्वारा साझा किए गए गेम को देख सभी को मशहूर गेम टेंपल रन की याद आ गई है। दरअसल, गेम का नाम 'राम सेतु- द रन है', जो टेंपल रन से काफी मिलता जुलता है। इस गेम को राम सेतु में अक्षय के आधार पर बनाया गया है। अभिनेता के द्वारा साझा किए गए अवतार को भागते-दौड़ते दिखाया गया है। गेम की परिस्थितियां भी फिल्म में दिखाए गए सीन्स से मेल खाती हैं। फिल्म के कुछ और किरदार भी गेम में दिखाई देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Setu Game Akshay Kumar launches game like temple run based on film know about the details
राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया

गेम को इस तरह से बनाया गया है कि दर्शक फिल्म से अपने आपको कनेक्ट कर सके। वीडियो साझा करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, 'मिशन चुनौतीपूर्ण है और एक्शन कभी ना खत्म होने वाला है। मेरे अवतार आर्यन कुलश्रेष्ठ में बदल जाइए और राम सेतु के संसार में शामिल हो जाइए।' आपको बता दें, 'राम सेतु' का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। यह फिल्म 25 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म माइथोलॉजी पर बनी है, जिसमें अक्षय कुमारेक आर्कियोलॉजिस्ट के किरदार में नजर आ रहे हैं। 
Bigg Boss 16: सुंबुल के पिता ने शालीन भनोट को लगाई फटकार, कहा- तुमने मेरी बेटी का तमाशा बनाकर रख दिया है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed