फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir-Alia Wedding: रणबीर और आलिया की शादी की सामने आई तारीख, इस दिन सात फेरे लेगा कपल

Mon, 04 Apr 2022 09:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 04 Apr 2022 09:38 PM IST
विज्ञापन
Ranbir-Alia Wedding: Ranbir Kapoor and Alia Bhatt's wedding date has been fixed on 17 april the couple get married
रणबीर-आलिया - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कब शादी करेंगे यह सवाल लोगों के मन में लंबे समय से है। हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों अप्रैल के दूसरे हफ्ते में शादी कर सकते हैं। वहीं, अब दोनों की शादी की तारीख भी सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों 17 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया के नाना एन राजदान की हालत काफी नाजुक है और उन्होंने इच्छा जताई है कि वह आलिया और रणबीर की शादी देखना चाहते हैं। कपूर और भट्ट परिवार के करीबी सूत्र के मुताबिक आलिया के नाना रणबीर को काफी पसंद करते हैं और दोनों को साते फेरे लेते देखना चाहते हैं।

Ranbir-Alia Wedding: Ranbir Kapoor and Alia Bhatt's wedding date has been fixed on 17 april the couple get married
रणबीर-आलिया - फोटो : सोशल मीडिया

शादी की तारीख में हो सकता है बदलाव

सूत्रों की मानें तो शादी की तारीख एक दो दिन आगे या पीछे हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया के नाना की तबीयत की वजह से डेट में बदलाव किया जा सकता है। हालांकि मौजूदा स्थिति के हिसाब से शादी की तारीख 17 अप्रैल तय की गई है। बताया जा रहा है कि यह शादी समारोह बहुत निजी होगा और बहुत कम लोगों को इसमें शिरकत करने का न्योता दिया जाएगा।

Ranbir-Alia Wedding: Ranbir Kapoor and Alia Bhatt's wedding date has been fixed on 17 april the couple get married
रणबीर-आलिया - फोटो : सोशल मीडिया

इस जगह ले सकते हैं सात फेरे

रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर और आलिया आरके स्टूडियो साइट में शादी करने वाले हैं। इससे पहले खबरें आई थीं कि दोनों आरके स्टूडियो हाउस में शादी करने वाले हैं। बता दें कि रणबीर के माता-पिता ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी भी आरके स्टूडियो हाउस में ही हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir-Alia Wedding: Ranbir Kapoor and Alia Bhatt's wedding date has been fixed on 17 april the couple get married
रणबीर-आलिया - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ब्रह्मास्त्र में आएंगे नजर

रणबीर और आलिया जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार में दिखेंगे। फिल्म को लेकर अभी से बज क्रिएट हो चुका है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 9 सितंबर को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed