फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir & Alia: 'ब्रह्मास्त्र' के सेट से रणबीर-आलिया की रोमांटिक तस्वीरें वायरल, हाथ थामे नजर आया कपल

Fri, 05 Aug 2022 04:10 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 05 Aug 2022 04:10 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Alia bhatt New Photos from Brahmastra get viral on internet
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : social media

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों इन दिनों अपने काम के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंधने के बाद पिछले दिनों ही दोनों ने अपने बेबी के बारे में फैंस को जानकारी दी थी। इस खबर को सुन फैंस को बहुत खुशी हुई थी। अपने बच्चे के आने का इंतजार करने के साथ-साथ दोनों अपनी-अपनी फिल्मों को प्रमोट करने में भी बिजी हैं। जहां आलिया अपनी फिल्म 'डार्लिंग्स' को प्रमोट कर रही हैं, वहीं रणबीर भी अगले महीने रिलीज होने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की तैयारियों में जुटे हैं। आलिया-रणबीर के फैंस बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के रिलीज होने का बेसब्री इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर 'ब्रह्मास्त्र' के सेट से दोनों की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Ranbir Kapoor Alia bhatt New Photos from Brahmastra get viral on internet
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हाथों में हाथ थामे नजर आए आलिया-रणबीर
अयान मुखर्जी ने निर्देशन में बनी 'ब्रह्मास्त्र' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म से रणबीर और आलिया पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर रणबीर-आलिया की डेटिंग के दिनों की कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दरअसल, रणबीर के एक फैन पेज ने 'ब्रह्मास्त्र' से दोनों की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में रणबीर और आलिया का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। कपल एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले  घूमता नजर आ रहा है। इन तस्वीरों में दोनों साथ में काफी प्यारे लग रहे हैं।

Ranbir Kapoor Alia bhatt New Photos from Brahmastra get viral on internet
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

डेटिंग के दिनों की तस्वीर
रणबीर और आलिया ने शादी से पहले कभी भी अपना रिश्ता सबके सामने कबूल नहीं किया था। दोनों अक्सर साथ में घूमते फिरते, पार्टी अटेंड करते नजर आते थे पर कभी भी आलिया-रणबीर ने अपनी रिश्ते पर हामी नहीं भरी थी। ऐसे में उनके डेटिंग के दिनों की तस्वीरें इंटरनेट पर छाना कोई बड़ी बात नहीं है। आपको बता दें कि आलिया और रणबीर के रिश्ते की शुरुआत अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' से ही हुई थी।

View this post on Instagram

A post shared by Ranbir Kapoor ∞ (@ranbirkapoor0008)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Alia bhatt New Photos from Brahmastra get viral on internet
ब्रह्मास्त्र का पोस्टर, अयान मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
रणबीर और आलिया की शानदार केमिस्ट्री पहली बार बड़े पर्दे पर सबके सामने लाने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और इसमें रणबीर-आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम किरदार में हैं। यह फिल्म हिंदी समेत पांच भाषाओं में रिलीज की जाएगी।    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed