फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding: शादी से पहले रणबीर-आलिया करेंगे ऋषि कपूर के लिए विशेष पूजा, यहां जानें पूरी डिटेल

Mon, 11 Apr 2022 10:05 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 11 Apr 2022 10:05 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding: Ranbir kapoor alia bhatt to perform special pooja for Rishi Kapoor
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रणबीर के घर पर दोनों की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। घर के बाहर मौजूद पैपराजी शादी से जुड़ी एक-एक अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इस बीच खबर है कि 14 अप्रैल को रणबीर-आलिया ने ऋषि कपूर के लिए एक पूजा रखी है। इसके लिए एक पंडित को बुलाया गया है। यह पूजा चेंबूर स्थित आरके हाउस में होगी। जानकारी के मुताबिक इस पूजा के बाद ही शादी की रस्में शुरू होंगी।

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding: Ranbir kapoor alia bhatt to perform special pooja for Rishi Kapoor
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषि कपूर के लिए रणबीर-आलिया ने रखी विशेष पूजा

ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन के बाद नीतू, रणबीर और रिद्धिमा बहुत कठिन समय से गुजर रहे थे। उस समय आलिया भट्ट को रणबीर और उनकी फैमिली के साथ हमेशा स्तंभ की तरह खड़ा देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर और आलिया चेंबूर में आरके हाउस में पूजा करेंगे। पूजा गुरुवार 14 अप्रैल की सुबह होगी, जिसके बाद ही शादी की रस्में शुरू होंगी। इस पूजा में कपूर और भट्ट परिवार के सदस्य शामिल होंगे। यह विशेष पूजा ऋषि कपूर के नाम पर रखी गई है।

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding: Ranbir kapoor alia bhatt to perform special pooja for Rishi Kapoor
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी से पूरी तरह से पर्दा उठ गया है। रणबीर कपूर के बांद्रा स्थित घर वास्तु में यह शादी होगी। इस शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे। शादी के लिए वेन्यू को पूरी तरह से सजा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding: Ranbir kapoor alia bhatt to perform special pooja for Rishi Kapoor
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 15 अप्रैल को रणबीर के बांद्रा स्थित घर 'वास्तु' में शादी कर रहे हैं। शादी के बाद दोनों इंडस्ट्री के फ्रेंड्स के लिए दो ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देंगे। शादी के लिए आरके हाउस को पूरी तरह से रोशन कर दिया गया है। परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बिना अनुमति के किसी को भी वेन्यू के अंदर जाने की इजाजत नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed