{"_id":"5c124ee342c7925cc44c48b6","slug":"ranbir-kapoor-s-tattoo-again-shows-on-deepika-s-neck","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंबानी की बेटी की शादी में खुल गया दीपिका का राज, गर्दन के पीछे दिखा सबूत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अंबानी की बेटी की शादी में खुल गया दीपिका का राज, गर्दन के पीछे दिखा सबूत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Updated Thu, 13 Dec 2018 05:58 PM IST
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने भले ही टली के लेक कोमों में मीडिया की नजरों से छिपते हुए शादी की। शादी के बाद दोनों जब रिसेप्शन के लिए मुंबई से बंगलुरू पहुंचे तो एयरपोर्ट पर दीपिका के नए लुक को देख फैंस हैरान हो गए, क्योंकि उनकी गर्दन पर बना टैटू गायब था, लेकिन एक बार फिर से दीपिका की गर्दन पर यह टैटू नजर आया है।
dipika ranveer isha ambani wedding
- फोटो : amar ujala
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में दीपिका-रणवीर एक साथ पहुंचे थे। उन्होंने बेहद खूबसूरत साड़ी पहन रखी थी। साथ ही उनकी गर्दन पर यह टैटू नजर आ रहा था। बता दें यह टैटू मेकअप से छिपाया गया था। वहीं जब टैटू दीपिका का गर्दन से गायब हुआ था। तब यह कयास लगाए जा रहे थे कि दीपिका ने पुराने प्यार की यादें एकदम मिटा दी हैं। गौरतलब है कि दीपिका का गर्दन पर रणबीर कपूर के नाम का टैटू था। शादी से मुंबई लौटने के दौरान यह टैटू दीपिका की गर्दन से हट चुका था। यह टैटू दीपिका ने उस समय बनबाया था, जब वह रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थी।
deepika padukone
- फोटो : instagram
यह टैटू बनवाकर दीपिका ने रणबीर से अपने प्यार का इजहार किया था। अपने अभिनय के साथ -साथ वह अपने टैटूओं के लेकर खासा चर्चा में रही हैं। बता दें कि दीपिका ने अपने टखने पर एक टैटू बनवा रखा है, लेकिन इस दौरान सबकी नजरें फिर से दीपिका की गर्दन पर बने टैटू पर टिक गई हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone look
- फोटो : instagram
जब यह टैटू दीपिका ने मेकअप से छिपाया था। तब फैन्स कयास लगाने लगे थे कि अब दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के नाम का कोई टैटू बनवाने की सोच रही हैं। फिल्मफेयर मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में दीपिका अपनी बॉडी पर नए टैटू बनवाने का जिक्र भी किया था।