फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Kapoor: पिता बनने तक नई फिल्म साइन नहीं करेंगे रणबीर कपूर! पैटरनिटी लीव पर जाएंगे अभिनेता

Sun, 09 Oct 2022 02:19 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 09 Oct 2022 02:19 PM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor stops accepting new film offers actor decides to take paternity leave
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : insta

अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्दी ही माता-पिता बनने वाले हैं, लेकिन दोनों ही लंबे समय से फिल्म ब्रह्मास्त्र और अपने अन्य प्रोजेक्ट्स को लेकर लगातार काम में व्यस्त थे। प्रेग्नेंसी में भी आलिया भट्ट ने फिल्म के ज्यादातर प्रमोशनल इवेंट में शिरकत की और यहां तक कि उन्होंने अपनी हॉलीवुड फिल्म के दृश्यों की शूटिंग भी की। फिलहाल अब  जानकारी सामने आई है कि अभिनेता रणबीर कपूर कोई आगामी फिल्म साइन नहीं करेंगे।

ranbir kapoor stops accepting new film offers actor decides to take paternity leave
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक, अभिनेता रणबीर कपूर ने फैसला किया है कि अब वह अपने बच्चे की होने वाली मां यानी पत्नी आलिया भट्ट के साथ समय गुजारेंगे और पिता बनने कोई नई फिल्म को साइन नहीं करेंगे। अभिनेता के एक करीबी के मुताबिक, रणबीर पैटरनिटी लीव (पितृत्व अवकाश) पर जाना चाहते हैं।

ranbir kapoor stops accepting new film offers actor decides to take paternity leave
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : Instagram

जानकारी यह भी सामने आई है कि रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को सुझाव दिया है कि वह मां बनने के बाद अपने काम पर वापस लौट जाएं और वह बच्चे को संभालेंगे। दरअसल आलिया भट्ट के हाथ में कई आगामी प्रोजेक्ट्स हैं जिनका काम अभी अधूरा पड़ा है। आलिया भट्ट करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाली हैं और इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' का काम भी शुरू करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor stops accepting new film offers actor decides to take paternity leave
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर के हाथ में हैं ये प्रोजेक्ट्स
अभिनेता रणबीर कपूर के हाथ में फिल्म 'एनिमल' है। जानकारी के मुताबिक, इसकी शूटिंग चल रही है और अभिनेता जल्दी से जल्दी इसका काम पूरा करना चाहते हैं। इसके बाद वह पिता बनने के बाद ही कोई फिल्म साइन करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed