{"_id":"5b86839442c79246675318ba","slug":"randhir-kapoor-reveals-why-rk-studios-being-sold","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RK Studio बनवाने के लिए राज कपूर ने लिया था कर्ज, अब फैमिली हुई बेचने को मजबूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
RK Studio बनवाने के लिए राज कपूर ने लिया था कर्ज, अब फैमिली हुई बेचने को मजबूर
Wed, 29 Aug 2018 05:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 29 Aug 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राज कपूर ने 1948 में कर्ज लेकर आरके स्टूडियो को बनाया था जो अब बिकने जा रहा है। कपूर खानदान के अलावा बॉलीवुड सिलेब्रिटीज भी इस खबर से काफी दुखी हैं। इस स्टूडियो ने बॉलीवुड को कई सुपरस्टार और ढेरों ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। राज कपूर के अलावा मनमोहन देसाई, प्रकाश मेहरा और ऋषिकेश मुखर्जी ने भी इस स्टूडियो में अपनी फिल्में शूट की हैं।
2 of 5
रणधीर कपूर
स्टूडियो को बेचने जैसा कठिन फैसला क्यों लिया गया इसका जवाब हाल ही में स्वर्गीय एक्टर राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर ने दिया है। एक इंटरव्यू में रणधीर कपूर ने बताया- आरके स्टूडियोज चेंबूर में है और उस तरफ की रोड पर काफी जाम लगा रहता है, जिसकी वजह से कोई भी एक्टर वहां शूट करने के लिए नहीं जाता।
3 of 5
रणधीर कपूर
रणधीर कपूर ने आगे बताया उनकी काफी यादें और भावनाएं आरके स्टूडियोज से जुड़ी हुई हैं और फैमिली ने दिल पर पत्थर रखकर इस यादगार धरोहर को बेचने का फैसला लिया है। रणधीर कपूर ने कहा- यह उनके लिए आर्थिक नुकसान से ज्यादा भावनात्मक नुकसान है क्योंकि इससे उनके पिता राज कपूर की यादें जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आरके स्टूडियो
मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार, आरके स्टूडियो बिकने के बाद कपूर खानदान को भारी-भरकम रकम बनने वाली है। यह स्टूडियो जिस इलाके में है, वहां एक वर्ग मीटर जमीन की कीमत ढाई से तीन लाख रुपए है। स्टूडियो लगभग दो एकड़ में फैला हुआ है। स्टूडियो बेचने की बात को ऋषि कपूर ने कंफर्म की थी।
विज्ञापन
5 of 5
पिछले साल 16 सितंबर को सुपर डांसर शो के दौरान इसमें आग लग गई थी हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था। बता दें कि आरके स्टूडियोज ने 'बरसात', 'आवारा', 'श्री 420' और 'जागते रहो' जैसी क्लासिक फिल्में प्रड्यूस कीं, लेकिन आग लगने की वजह से इस स्टूडियो के मुख्य शूटिंग स्थल जल गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।