{"_id":"5ae0569b4f1c1b82028b6550","slug":"rani-chatterjee-will-singing-debut-with-bhojpuri-raja-weddes-rani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर को देख इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने किया नया प्रयोग, करेंगी अब यह काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर को देख इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने किया नया प्रयोग, करेंगी अब यह काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग और अदाओं से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस रानी चटर्जी अब नया प्रयोग करने चल दी हैं। उनके इस प्रयोग को जानकर उनके फैंस भी हैरान हैं। वह एक्टिंग के साथ सिंगिंग करती भी नजर आएंगी। इस बात को लेकर खुद रानी भी काफी एक्साइटेड हैं।
2 of 4
मीडिया में चल रही खबरों केे अनुसार रानी चटर्जी ने हाल ही में भोजपुरी फिल्म ‘राजा वेड्स रानी’ के दो गानों में अपनी आवाज दी है। फिलहाल रानी के इन दोनों गानों का क्या नाम है इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उनके इन गानों को दीपक तिवारी ने डायरेक्ट किया है और म्यूजिक मधुकर आनंद , गाने सभा वर्मा द्वारा लिखा गया है।
3 of 4
इन दोनों गाने में रानी चटर्जी के साथ निशा पांडेय ने भी उनका साथ दिया है। मीडिया से बात करते हुए रानी चटर्जी ने कहा है कि वह इस नए प्रयोग को करके काफी एक्साइटेड हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बॉलीवुड में भी कई हीरो-हीरोइन अपनी फिल्मों में खुद गाने गा रहे हैं। आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर इसकी बेस्ट उदाहरण हैं। इसलिए उन्होंने ने भी यह प्रयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गौरतलब है कि रानी चटर्जी जल्द ही बलकार सिंह बाली की पंजाबी फिल्म ‘आसरा’ में नजर आएंगी। वह इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त भी हैं। इतना ही नहीं रानी का खुद का यूट्यूब चैनल भी है, जिसके कारण भी वह हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।