फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर साथ नज़र आएंगे रणवीर और आमिर

Thu, 08 Feb 2018 04:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Feb 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh and Aamir Khan to come together for mobile commercial son
रणवीर सिंह और आमिर खान दोनों ही अपने काम को लेकर बड़े सीरियस और प्रोफेशनल हैं। अब खबर है कि दोनों एक प्रोजेक्ट पर साथ काम करने वाले। रणवीर सिंह आजकल 'गली ब्वॉय' और आमिर 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' की शूटिंग में व्यस्त हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि ऐसे में ये एक साथ कब और कैसे काम करेंगे ? 

 
Ranveer Singh and Aamir Khan to come together for mobile commercial son
खबर है कि दोनों एक मोबाइल कमर्शियल में साथ काम करेंगे। ऐसा पहली बार होगा जब रणवीर और आमिर किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं। दोनों अपनी अपनी फिल्मों की शूटिंग खत्म कर इस ऐड पर काम करेंगे। दोनों के बिजी शेड्यूल के कारण इस ऐड की शूटिंग टल रही है। 
 
Ranveer Singh and Aamir Khan to come together for mobile commercial son
बता दें कि 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' में आमिर के अलावा अमिताभ बच्चन, कटरीना और फातिमा सना शेख भी नजर आएंगीं। इस फिल्म के इस साल दिवाली पर रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है। फिल्म की शूटिंग मालटा और मुंबई में पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh and Aamir Khan to come together for mobile commercial son
Ranveer Singh
वहीं रणवीर सिंह डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्वॉय' में नज़र आएंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट के साथ लीड रोल निभाते नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह एक स्ट्रीट ब्वॉय का रोल निभाने वाले हैं। आलिया और रणवीर की साथ में यह पहली फिल्म होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed