{"_id":"631c7ff875e2ad25ad24df21","slug":"ranveer-singh-got-emotional-after-receiving-filmfare-best-actor-award-dedicate-to-parents-and-deepika-padukone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranveer Singh: बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड पाकर भावुक हुए रणवीर, दीपिका को कहा लक्ष्मी तो साली साहिबा ने उड़ाया मजाक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranveer Singh: बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड पाकर भावुक हुए रणवीर, दीपिका को कहा लक्ष्मी तो साली साहिबा ने उड़ाया मजाक
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने बेहतरीन अभिनय के साथ ही फैशन सेंस के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में अभिनेता को 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2022 में '83' फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया है। इस अवॉर्ड के मिलने के बाद रणवीर काफी इमोशनल हो गए और उनके आंसू छलक गए। अभिनेता ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
2 of 4
दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह
- फोटो : Instagram
रणवीर सिंह ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें दिखाई दे रहा है कि करण जौहर बेस्ट एक्टर के लिए रणवीर सिंह का नाम लेते हैं। इसके बाद रणवीर स्टेज पर आते हैं और विनिंग स्पीच देते हैं। लेकिन इस दौरान वह अपने इमोशन कंट्रोल नहीं कर पाए और रोने लगे। इसके बाद वह कहते हैं, 'मेरी जिंदगी में जो भी कुछ हो रहा है उसकी मैंने उम्मीद नहीं की थी। मुझे यकीन नहीं होता कि ये मैं कर रहा हूं और आप सबके सामने खड़ा हूं। विश्वास करना मुश्किल है कि मैं एक्टर बन गया हूं। यह एक चमत्कार है।'
3 of 4
दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह
- फोटो : Instagram
इसके आगे रणवीर सिंह कहते हैं, 'सबसे बड़ा धन्यवाद में अपनी ऑडियंस का करना चाहता हूं। शुक्रिया मेरी जर्नी का हिस्सा बनने के लिए। मैं आज हो कुछ भी हूं वो अपने माता-पिता और दीदी की वजह से हूं। वो मेरे भगवान हैं और मैं जो कुछ भी करता हूं अपने भगवान के लिए करता हूं। मेरे घर में लक्ष्मी है और यही मेरा सीक्रेट है।' इसके बाद रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण को स्टेज पर लेकर आते हैं और कहते हैं रणवीर सिंह पावर्ड बाय दीपिका पादुकोण।
रणवीर सिंह की इमोशनल स्पीच और दीपिका के लिए प्यार देख फैंस भी काफी खुश हो गए। इस वीडियो पर फैंस ही नहीं सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण की बहन और रणवीर का साली साहिबा अनीशा पादुकोण ने एक्टर के रोने पर उनका माजक भी उड़ाया। अनीशा ने लिखा, 'वहां प्याज कौन काट रहा है।' बता दें कि अभिनेता का फिल्म '83' में कपिल देव का किरदार निभाने के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।