{"_id":"5cb83224bdec2214577e8e33","slug":"ranveer-singh-spotted-outside-bandra-club-with-fans-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट की पिच से छुट्टी लेकर मुंबई में क्लब के बाहर मस्ती करते दिखे रणवीर सिंह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्रिकेट की पिच से छुट्टी लेकर मुंबई में क्लब के बाहर मस्ती करते दिखे रणवीर सिंह
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 18 Apr 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Ranveer Singh
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप की जीत पर बन रही फिल्म '83' की पूरी टीम इन दिनों इसकी तैयारियों में व्यस्त है। रणवीर डेविल्स के नाम से जानी जा रही ये टीम इन दिनों मुंबई में मस्ती कर रही है। इसके कैप्टन कूल का तो खैर कहना ही क्या। रणवीर बीती शाम बांद्रा के एक मशहूर क्लब के बाहर अपने फैंस के साथ कुछ यूं मस्ती करते नजर आए।
2 of 4
Ranveer Singh
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बांद्रा का यह क्लब फिल्मी सितारों की सबसे फेवरेट जगहों में से एक हैं। 1973 में बने इस क्लब में आए के दिन कोई ना कोई सितारा दिख ही जाता है। सलमान खान से लेकर शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान तक इस मशहूर क्लब की मेंबर हैं।
3 of 4
Ranveer Singh
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस क्लब में चूंकि खेलकूद की सारी सुविधाएं भी मौजूद हैं तो कभी रणवीर यहां से बास्केट बॉल लेकर निकलते दिखे हैं तो कभी कुछ और। सिनेमा के वीर के नाम से मशहूर हो चले रणवीर हर बार की तरह यहां भी काफी जोश से भरे नजर आए। फैंस को देख रुके, हाथों से इशारे किए और फोटोग्राफर्स के साथ जमकर फोटो भी खिंचवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Ranveer Singh
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ऊपर की कमाई करने वाली फिल्मों की हैट्रिक लगा चुके रणवीर की फैन फॉलोइंग भी दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। अपनी अगली फिल्म '83' के लिए रणवीर इन दिनों जिम और फील्ड पर काफी पसीना बहा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।