{"_id":"5c04efd1bdec2241b30275cd","slug":"ranveer-singh-starrer-film-simmba-trailer-is-out-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#SimmbaTrailer: बाजीराव सिंघम का थप्पड़ खाने वाला यूं बना सिम्बा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#SimmbaTrailer: बाजीराव सिंघम का थप्पड़ खाने वाला यूं बना सिम्बा
Mon, 03 Dec 2018 02:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ranveer singh
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बचपन में बाजीराव सिंघम का थप्पड़ खाने वाला बच्चा सिम्बा बन गया है। वह भ्रष्ट पुलिस अफसर है लेकिन जब इस भ्रष्टाचार के लपेटे में सिम्बा का खुद का परिवार आ जाता है तो वह भी बन जाता है सिंघम। अजय देवगन के स्पेशल अपीयरेंस वाली फिल्म सिम्बा की कहानी सिंघम से आगे की दुनिया दिखाती है।
2 of 5
simmba
फिल्म का ट्रेलर आज मुंबई में लांच हुआ। इस मौके पर रणवीर सिंह के प्रशंसकों ने थिएटर के बाहर सुबह से कब्जा जमा रखा था। रणवीर की शादी के बाद ये पहली फिल्म रिलीज होने जा रही है। फिल्म निर्माता करण जौहर, निर्देशक रोहित शेट्टी और हीरोइन सारा अली खान भी ट्रेलर रिलीज के मौके पर मौजूद रहीं।
3 of 5
simmba
- फोटो : instagram
इस मौके पर रणवीर सिंह ने कहा, वह एक अच्छे बॉयफ्रेंड रहे हैं और अब उनके सामने चुनौती खुद को सबसे अच्छा पति साबित करने की है। सिंघम को उन्होंने अपनी पसंदीदा फिल्म बताया और कहा कि ये फिल्म उन्होंने अपने दोस्तों के साथ सिंगल स्क्रीन थिएटर चंदन में देखी थी। उन्होंने कहा कि हम अपने नायकों से प्यार करते हैं। सिम्बा ऐसे ही एक नायक को उसके चाहने वाले का तोहफा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
simmba
साल की दूसरी छमाही में ठग्स ऑफ हिदोस्तान के बाद जीरो और सिम्बा ही बहुप्रतीक्षित फिल्में हैं। जीरो का ट्रेलर डिजिटल दुनिया में अपना परचम लहरा चुका है। अब सिम्बा आया है। ट्रेलर में ये इसका ऐलान भी करता है। ट्रेलर के शुरू में अजय देवगन को देखना दर्शकों के लिए सरप्राइज है, ज्यादा बड़ा सरप्राइज है ट्रेलर की क्लोजिंग में भी अजय देवगन की मौजूदगी।
विज्ञापन
5 of 5
simmba
फिल्म सिम्बा के ट्रेलर को लेकर दर्शकों में उत्सुकता इतनी रही है कि रिलीज के घंटे भर में ये 20 लाख व्यूज का आंकड़ा पार कर गया। रोहित शेट्टी करीब तीन मिनट के इस ट्रेलर में फिल्म की सही झांकी दिखाने में कामयाब रहे। फिल्म की यूएसपी अभी तक तो रणवीर सिंह ही थे, अब इसमें अजय देवगन का भी तड़का है। पिक्चर बहुत करारी होनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।