फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

JayeshBhai Jordaar: रिलीज से पहले कानूनी पचड़े में फंसी रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार', यहां जानें क्या है वजह

Wed, 04 May 2022 06:51 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 04 May 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh upcoming movie jayeshbhai jordaar lands in leagal trouble over gender determination scene
रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का नया पोस्टर - फोटो : social media

रणवीर सिंह इस समय अपनी गुजराती पृष्ठभूमि पर बनी आगामी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की इस समय हर जगह जोरदार चर्चा हो रही है और फिल्म 13 मई को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर रणवीर सिंह के फैंस सुपर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं, लेकिन फिल्म को लेकर एक ऐसी खबर भी सामने आ रही है, जिससे रणवीर सिंह के फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। 'जयेशभाई जोरदार' विवादों के घेरे में आ गई है। पिछले दिनों रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर के एक सीन पर विवाद ने जोर पकड़ लिया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला..

Ranveer Singh upcoming movie jayeshbhai jordaar lands in leagal trouble over gender determination scene
जयेशभाई जोरदार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ट्रेलर के सीन पर हुआ विवाद
'जयेशभाई जोरदार' का ट्रेलर रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया था, लेकिन अब इसके एक सीन पर विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म में रणवीर एक गुजराती लड़के का रोल प्ले किया है, जिसके माता-पिता हाल में बहू से लड़का चाहते हैं। ट्रेलर में एक सीन है जिसमें रणवीर सिंह के किरदार जयेशभाई के माता पिता उनकी प्रेग्नेंट बहू को सेक्स डिटर्मिनेशन टेस्ट कराने के लिए जाते हैं। फिल्म में जयेशभाई के माता-पिता ने तय कर रखा है कि अगर लड़की पैदा हुई तो वह उसे जान से मार देंगे।

Ranveer Singh upcoming movie jayeshbhai jordaar lands in leagal trouble over gender determination scene
जयेशभाई जोरदार गाना फायरक्रैकर - फोटो : सोशल मीडिया

विवादों के घेरे में आई रणवीर सिंह की फिल्म
सामने आती मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' के ट्रेलर को लेकर दिल्ली कोर्ट ने चुनौती पेश की है। याचिका दायर करने वाले पवन प्रकाश पाठक ने याचिका में कहा है कि 'डिलीवरी से पहले बच्चे के लिंग की जांच कराना गैरकानूनी है और हमारा संविधान इसकी इजाजत नहीं देता।' वह चाहते हैं कि ऐसी चीजें पिल्म के माध्यम से आम लोगों को न दिखाई जाए और इस सीन को 'निषिद्ध गतिविधियों को बढ़ावा देने के आधार पर फिल्म से हटा दिया जाए।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh upcoming movie jayeshbhai jordaar lands in leagal trouble over gender determination scene
जयेशभाई जोरदार - फोटो : insta

फिल्म की हुई ती तारीफ
ट्रेलर रिलीज होने के बाद, जब फिल्म का स्टोरी आइडिया सबके सामने आया था तब इसकी लोगों ने काफी प्रशंसा की थी। फिल्म एक ऐसे सामाजिक मुद्दे के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो आज भी कहीं न कहीं हमारे देश में चल रही है। रणवीर सिंह के किरदार को लोगों ने खूब सरहाया था, जो अपने अजन्मे बच्चे के लिए सबसे लड़ जाते हैं और उसे बचाने के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार हैं। उन्हें एक पिता होने का फर्ज निभाते हुए दिखाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed