फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rashtra kavach om writer said that audience would never accept shah rukh khan in kgf

Raj Saluja: 'केजीएफ' में शाहरुख खान को दर्शक कभी नहीं स्वीकारते, आखिर क्यों ऐसा बोल गए 'राष्ट्र कवच ओम' के निर्देशक?

Fri, 01 Jul 2022 07:11 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 01 Jul 2022 07:11 PM IST
सार

आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'राष्ट्र कवच ओम' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कपिल वर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है। फिलहाल इस फिल्म के राइटर राज सलूजा ने हालिय समय में दर्शकों की फिल्मों के प्रति अपेक्षाओं को लेकर अपनी राय रखी है। 
 

विज्ञापन
rashtra kavach om writer said that audience would never accept shah rukh khan in kgf
राष्ट्र कवच ओम, शाहरुख खान, केजीएफ में एक्टर यश - फोटो : social media

विस्तार

आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'राष्ट्र कवच ओम' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कपिल वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पहली बार अभिनेता एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में एक पैरा कमांडो की कहानी है, जिसकी याददाश्त जा चुकी है और वह अपने सवालों का जवाब ढूंढने की कोशिश कर रहा है। हालांकि इन सारी चीजों के बावजूद सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, फिल्म की पहले दिन की शुरुआत काफी धीमी हुई है। फिलहाल, अब इस फिल्म के लेखक राज सलूजा ने फिल्मों के प्रति दर्शकों के टेस्ट और कलाकार से उनकी अपेक्षाओं के बारे में बात की है। 

विज्ञापन

शाहरुख अगर केजीएफ में होते तो दर्शक इसे नहीं स्वीकारते
ओम के लेखक राज सलूजा ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए  हालिया समय में फिल्मों के प्रति दर्शकों के झुकाव को लेकर बात करते हुए कहा कि 'दर्शक ही ये तय करते हैं कि उन्हें किसी स्वीकारना है और किसे नहीं। उदाहरण के लिए अगर आप केजीएफ में शाहरुख खान को लेते हैं तो दर्शक इसे पसंद नहीं करेंगे कि शाहरुख ऐसा कर सकते हैं, लेकिन अगर यश कर रहे हैं तो वह इसे स्वीकार रहे हैं'। क्योंकि पैन इंडिया दर्शक पहले ही ये बात मान चुके हैं कि दक्षिण भारतीय अभिनेता ऐसा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड और साउथ के एक्शन सीन को लेकर ओम के निर्देशक की राय
राज सलूजा ने यह भी कहा 'साउथ के एक्शन सीन बॉलीवुड से कहीं ज्यादा बिना लॉजिक के होते हैं लेकिन दर्शकों को उनके कंटेंट में मजा आता है'। 'जॉन ने सत्यमेव जयते और अटैक में इतने बेहतरीन स्टंट किए हैं लेकिन फिर भी दर्शक उन्हें स्वीकार करना नहीं चाहते हैं लेकिन हम जूनियर एनटीआर, यश और एक्टर रामचरण की स्वीकर करने के लिए तैयार हैं'। 

'राष्ट्र कवच ओम' से है रॉकेट्री की टक्कर
फिलहाल आज 'राष्ट्र कवच ओम' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, वहीं आर माधवन की फिल्म रॉकेट्रीः द नांबी नारायण भी आज ही रिलीज हुई है। ऐसे में दोनों फिल्मों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है। अब ये तो दर्शक ही तय करेंगे कि उन्हें आदित्य का एक्शन पसंद आता है या फिर आर माधवन की रॉकेट्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed