पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डबिंग में अपने ही रेप सीन को देख हलकान हो गई ये हीरोइन, रोने लगी ज़ार ज़ार

Thu, 30 Mar 2017 09:41 AM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Thu, 30 Mar 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
Raveena Tandon cried while dubbing for 'Maatr' rape scene
रवीना टंडन
अक्सर लोगों को लगता है कि रेप सीन फिल्माना स्टार्स के लिए नॉर्मल होता होगा तभी वो इस तरह के सीन करते हैं, लेकिन शायद वो नहीं जानते कि इस तरह के सीन्स उनके दिलोदिमाग पर क्या असर डालते हैं।


हाल ही में रवीना टंडन के साथ भी कुछ ऐसा हुआ। रवीना की आने वाली फिल्म 'मातृ' ने उनके दिलो-दिमाग पर ऐसा असर डाला कि कई दिनों तक वो सहमी रहीं और जब डबिंग की नौबत आई तो वो फूट-फूटकर रोने लगीं।
Raveena Tandon cried while dubbing for 'Maatr' rape scene
रवीना टंडन
दरअसल रवीना की ये फिल्म एक रेप पीड़िता और न्याय के लिए उसकी लड़ाई के इर्द गिर्द घूमती है और जब डबिंग के दौरान उनके सामने फिल्म का रेप सीन आया तो वो रुक गईं। उनका गला रुंध गया और वो कुछ बोलने की हिम्मत नहीं कर पाईं। रवीना को इस रेप सीन की डबिंग करनी थी लेकिन वो रो पड़ीं।
Raveena Tandon cried while dubbing for 'Maatr' rape scene
रवीना टंडन
फिल्म तो रवीना ने जैसे तैसे पूरी कर ली लेकिन इसने रवीना को इमोशनल तौर पर कमजोर कर दिया। शूटिंग खत्म होने के काफी दिनों बाद तक भी वो अपने किरदार और शूट के दौरान हुए एक्सपीरिएंस से बाहर नहीं निकल पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Raveena Tandon cried while dubbing for 'Maatr' rape scene
रवीना टंडन
खुद रवीना ने इसका खुलासा हाल ही में किया। रवीना ने कहा, 'फिल्म के कुछ हिस्से इतने ज्यादा रियल और कठोर हैं कि उन्हें देखते देखते मैं अपनी लाइनों को डब नहीं कर पाई। ये सीन इतने ज्यादा रियल और डिस्टर्बिंग लग रहे थे कि डबिंग करने के लिए मुझे काफी हिम्मत जुटानी पड़ी।'
विज्ञापन
Raveena Tandon cried while dubbing for 'Maatr' rape scene
रवीना टंडन
रवीना तीन बेटियों की मां हैं और वो मानती हैं कि एक मां होने के नाते वो हमेशा ही अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित होती हैं।

फिल्म की बात करें तो रवीना 'मातृ' में एक मां की भूमिका में नजर आएंगी। अंजुम रिजवी की इस फिल्म के निर्देशक हैं अश्तर सईद। 'मातृ' फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed