{"_id":"58dba0604f1c1bc96863e4b1","slug":"sanjay-dutt-slept-for-continuous-two-days-due-to-drug-overdose-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स लेकर दो दिन तक सोता रहा था ये एक्टर, रो-रोकर नौकर का हुआ बुरा हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ड्रग्स लेकर दो दिन तक सोता रहा था ये एक्टर, रो-रोकर नौकर का हुआ बुरा हाल
Thu, 30 Mar 2017 09:41 AM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Thu, 30 Mar 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर इंसान की जिंदगी में बुरा वक्त आता है और एक्टर इससे अछूते नहीं है। कुछ ऐसा ही वाकया संजय दत्त के साथ भी हुआ था जब उनकी मां गुजर गईं थीं और वो ड्रग्स लेने लगे थे।
ड्रग्स लेकर दो दिन तक सोता रहा था ये एक्टर, रो-रोकर नौकर का हुआ था बुरा हाल
2 of 5
संजय दत्त
मां के गुजर जाने के बाद संजय दत्त फिल्मों में आने के लिए कमर कस चुके थे। उनकी पहली फिल्म 'रॉकी' थी जो रिलीज के लिए तैयार थी। उस वक्त संजय पर ड्रग्स की लत हावी थी और जब भी उन्हें मौका मिलता वो ड्रग्स ले लेते। लेकिन एक दिन उनके इसी नशे के चक्कर में कुछ ऐसा हुआ जिससे उनका नौकर डर गया।
क्या था पूरा किस्सा ?
ड्रग्स लेकर दो दिन तक सोता रहा था ये एक्टर, रो-रोकर नौकर का हुआ था बुरा हाल
3 of 5
'रॉकी' के एक सीन में संजय दत्त
सभी जानते थे कि संजय दत्त को ड्रग्स की बुरी लत है। संजय इस कदर ड्रग्स के आदी हो गए थे कि उनके बिना वो रह ही नहीं पाते थे..और एक दिन ऐसा हुआ कि संजय दत्त ने इतनी ज्यादा मात्रा में ड्रग्स ले ली कि उन्हें नींद आ गई और वो सो गए। वो दो दिनों तक उठे नहीं और ये देखकर उनके नौकर के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रग्स लेकर दो दिन तक सोता रहा था ये एक्टर, रो-रोकर नौकर का हुआ था बुरा हाल
4 of 5
संजय दत्त
जब वो उठे तो हालत ऐसी हो चुकी थी कि लगा वो मर ही जाएंगे। संजय दत्त का नौकर भी उनकी ऐसी हालत देख घबरा गया और रोने लगा। संजय को तो पता था कि ड्रग्स लेने के बाद कैसी हालत हो जाती है। पर शायद उनके नौकर को इसका अंदाजा नहीं था। अपने नौकर को इस तरह रोते देख संजय ने पूछा, ' क्या हुआ, तुम रो क्यों रहे हो ? तो नौकर ने कहा, 'आप दो दिन से सो रहे हो और अब उठे हो, आपने खाना भी नहीं खाया।'
विज्ञापन
ड्रग्स लेकर दो दिन तक सोता रहा था ये एक्टर, रो-रोकर नौकर का हुआ था बुरा हाल
5 of 5
संजय दत्त
ये सुनकर संजय दत्त की आंखें खुली की खुली रह गईं। तब उन्हें अहसास हुआ कि वो क्या कर रहे हैं। हालांकि बाद में संजय दत्त ने ड्रग्स से तौबा कर ली। पिछले दिनों एक इंटरव्यू में भी उन्होंने अपनी ड्रग्स की लत का खुलासा किया था और कहा था कि लड़कियों की वजह से उन्हें ये लत लगी। संजय के मुताबिक उन्हें लड़कियों से बात करने में झिझक होती थी और इसीलिए उन्होंने ड्रग्स का सहारा लिया।
संजय दत्त की जिंदगी काफी परेशानी भरी रही। मां नर्गिस कैंसर की बीमारी से जूझ रहीं थीं और उसी दौरान वो ड्रग्स के आदी हो गए और ये लत आगे बढ़ती ही चली गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।