बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वो अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और किस्से-कहानियां सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आते हैं। हाल ही में रवीना ने अपनी बेटी छाया को उनके 34वें जन्मदिन पर बेहद ही खास अंदाज में बधाई दी। उन्होंने इस खास मौके पर छाया की बचपन की तस्वीर के साथ हालिया तस्वीर भी साझा की। इतना ही नहीं उन्होंने छाया की वो तस्वीर भी साझा की जब वो दुल्हन बनी थीं। उन्होंने साल 2016 में कैथलिक शादी की थी।
जन्मदिन: रवीना टंडन ने बेटी छाया को खास अंदाज में दी बधाई, कहा- तुम ही मेरे बुढ़ापे का सहारा हो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब रवीना के इस पोस्ट पर फैंस काफी प्यार लुटा रहे हैं। बहुत से फैंस छाया को उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इन सभी तस्वीरों में छाया बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनके बचपन से लेकर अब तक कि कई खूबसूरत यादें इस पोस्ट में कैद है। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत बहुत प्यारी सी तस्वीर है आपकी , बचपन में भी। अभी भी वैसी ही दिखती हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon)
वहीं बहुत से यूजर्स ने उनकी तस्वीरों पर दिल और फायर वाले इमोजी बनाए हैं। बता दें कि छाया रवीना की गोद ली हुई बेटी हैं। रवीना साल 1995 में छाया और पूजा को गोद लेकर सिंगल मदर बन गई थी। उस वक्त छाया 8 साल की थीं और पूजा 11 साल की। इसके बाद रवीना टंडन ने फिल्म निर्माता अनिल थडानी से शादी कर ली। इस शादी से उन्हें दो बच्चे हुए।
बता दें कि इन दिनों रवीना अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर रहीं हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपनी थ्रोबैक तस्वीर साझा की थी जिस पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था। रवीना ने एक दो फोटो नहीं बल्कि पूरा एल्बम अपलोड किया था जिसमें उनकी कई शानदार तस्वीरें नजर आ रहीं थीं। उनमें कुछ तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट थीं। इससे पहले भी रवीना ऐसी ही कई तस्वीरें साझा कर चुकी हैं।
सिर्फ ग्लैमरस ही नहीं बल्कि नो मेकअप लुक में भी रवीना बेहद शानदार लगती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपनी ऐसी तस्वीरें साझा की थीं जिसमें वो बिना किसी मेकअप के नजर आ रहीं थीं। उनकी इन तस्वीरों पर भी फैंस ने खूब प्यार लुटाया था। बता दें कि कुछ समय पहले रवीना ने बताया था कि वो 46 साल की उम्र में ही नानी बन गई थी। उनके लिए ये बेहद शानदार अनुभव था। आज उनकी दोनो बड़ी बेटियां उनके लिए सहेली जैसी हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रवीना अक्षय खन्ना के साथ एक वेब सीरीज में नजर आएंगी। इस सीरीज का निर्देशन विजय गुट्टे ने किया है। इसके अलावा वो फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' में भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।