फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raviraa Bhardwaj: रविरा भारद्वाज ने अपनी दो बैक-टू-बैक रिलीज का किया एलान, रोमांस और थ्रिल का मिलेगा डबल डोज

Fri, 24 Jun 2022 02:57 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 24 Jun 2022 02:57 PM IST
सार

अभिनेत्री रविरा भारद्वाज के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। एक्ट्रेस इस समय लगातार सफलता की राह में आगे बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में रविरा ने अपनी अपकमिंग फिल्मों के बारे में खुलासा किया है।

विज्ञापन
Raviraa Bhardwaj announces her two back-to-back releases
रविरा भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेत्री रविरा भारद्वाज के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। एक्ट्रेस इस समय लगातार सफलता की राह में आगे बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में रविरा ने अपनी अपकमिंग फिल्मों के बारे में खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि हाल ही में उनके दो प्रोजेक्ट्स रिलीज हुए हैं। उनकी पहली फिल्म 'ऐसा क्यू' एमएक्स प्लेयर, जियोसिनेमा, हंगामा प्ले, एयरटेल एक्सस्ट्रीम और वीआई फिल्मों पर मौजूद है। वहीं, उनकी दूसरी फिल्म एक गुजराती फीचर फिल्म है।

Raviraa Bhardwaj announces her two back-to-back releases
रविरा भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपनी गुजराती फिल्म 'लिशन 2 दिल' के बारे में बात करते हुए, रविरा कहती हैं कि, “मुझे खुशी है कि मेरे दोनों हालिया प्रोजेक्ट अच्छा कर रहे हैं। 'ऐसा क्यू' एक थ्रिलर फिल्म है जिसमें एक दिन अचानक राज्य के मुख्यमंत्री की हत्या कर दी जाती है। मैं फिल्म सीएम की बेटी की भूमिका निभा रही हूं। यह एक थ्रिलर मर्डर मिस्ट्री है।" वहीं, वेणु जी सोमिनेनी द्वारा निर्देशित फिल्म 'ऐसा क्यू' एक हत्या के अपराधी की तलाश के इर्द-गिर्द घूमती है। 

Raviraa Bhardwaj announces her two back-to-back releases
रविरा भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपनी दूसरी फिल्म के बारे में बात करते हुए, रविरा आगे कहती हैं कि, “मेरी गुजराती फीचर फिल्म जिसका शीर्षक 'लिशन 2 दिल' है, जो काफी चर्चा पैदा कर रही है। मैं सुन रही हूं कि शो हाउसफुल हो रहे हैं। जब आपकी मेहनत को सराहना मिलती है तो बहुत अच्छा अहसास होता है। यह मुझे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है।" 'लिशन 2 दिल' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन विजय दलवाड़ी ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raviraa Bhardwaj announces her two back-to-back releases
रविरा भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि कई मॉडलिंग खिताब जीतने वाली रविरा ने जी टीवी के प्रैंक शो 'बेटा हम से ना हो पाएगा' से प्रसिद्धि हासिल की। उन्होंने उस शो में भारती सिंह और जय भानुशाली के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। जिस प्रैंक में रविरा हिस्सा थीं, वह सभी प्लेटफार्म्स पर 50 मिलियन से अधिक बार देखा गया। इसके अलावा रविरा कई क्षेत्रीय फिल्मों के साथ-साथ कई लघु फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं। उसके पास पाइपलाइन में कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स शामिल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed