मुंबई की एक विशेष अदालत ने बुधवार को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित ड्रग्स मामले में आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को आईफा अवॉर्ड शो में भाग लेने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही विशेष न्यायाधीश एए जोगलेकर ने अभियोजन एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को रिया चक्रवर्ती का पासपोर्ट उन्हें सौंपने का निर्देश दिया है। बता दें कि अभिनेत्री को 2 से 5 जून तक आईफा के 22वें संस्करण में भाग लेने के लिए अबू धाबी जाएंगी।
2 of 4
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
शर्त के साथ मिली जमानत
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अदालत ने चक्रवर्ती को एक लाख रुपये की अतिरिक्त नकद जमानत देने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही अदालत ने अभिनेत्री को यह भी निर्दिष्ट किया कि यदि वह अपनी यात्रा के दौरान किसी भी शर्त का पालन नहीं करती हैं तो उसकी जमानत रद्द कर दी जाएगी। अदालत ने रिया चक्रवर्ती पर कई शर्तें लगाते हुए कहा कि वह अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए प्रतिदिन अबू धाबी में भारतीय दूतावास के सामने पेश होंगी। एनसीबी को अपने कार्यक्रम की जानकारी देंगी और भारत लौटने पर अपना पासपोर्ट एनसीबी को फिर से सौंप देंगी।
3 of 4
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Insatagram- @rhea_chakraborty
वकील ने अदालत में कही ये बात
रिया चक्रवर्ती के वकील निखिल मानेशिंदे ने अदालत को बताया कि अभिनेत्री को अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA) के निदेशक ने ग्रीन कार्पेट पर चलने, एक पुरस्कार प्रदान करने और एक बातचीत की मेजबानी करने के लिए आमंत्रित किया है। इसके आगे अभिनेत्री के वकील ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही रिया चक्रवर्ती के अभिनय करियर पर काफी प्रभाव पड़ा है। इसलिए उन्हें इस कार्यक्रम अवसर में जाने की अनुमति प्रदान की जाए।
4 of 4
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पूरा मामला?
गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती को इस मामले में सितंबर 2020 में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के लगभग एक महीने बाद उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी। रिया चक्रवर्ती के अलावा, उनके भाई शोइक चक्रवर्ती और कई अन्य लोगों को भी कथित तौर पर ड्रग्स के सेवन, कब्जे और वित्तपोषण के मामले में आरोपी के रूप में आरोपित किया गया था। इनमें से ज्यादातर जमानत पर बाहर हैं।