{"_id":"5a4e0e4c4f1c1b4e198b4c32","slug":"richa-chadda-asked-why-are-we-being-coerced-to-link-aadhar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस एक्ट्रेस ने आधार लिंक कराने को लेकर सरकार पर उठाए सवाल, शहादत का हवाला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस एक्ट्रेस ने आधार लिंक कराने को लेकर सरकार पर उठाए सवाल, शहादत का हवाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Fri, 05 Jan 2018 08:04 AM IST
विज्ञापन
Richa Chadda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने आधार मामले में सरकार को घेरा है। ऋचा ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कई सारे सवाल कर डाले। ऋचा ने ट्वीट कर पूछा, हमें आधार लिंक करने के लिए मजबूर क्यों किया जा रहा है? जब एक कारगिल शहीद की पत्नी की मृत्यु आधार न होने की वजह से हो गई है, एक बच्ची ने भुखमरी के कारण अपना दम तोड़ दिया और भी कई सारी दुर्घटनाएं जैसे पहचान की चोरी, साइबर अपराध, बैंकों से चोरी आय दिन हो रही हैं ऐसे में पाकिस्तानी व्यक्ति के पास आधार कार्ड पाया जाना कई सवाल खड़े करता है।
ऋचा चड्ढा
ऋचा ने आगे कहा, पहले इसे सही तरीके से फिक्स किया जाना चाहिए इसके बाद इसका इस्तेमाल हो। ऋचा ने ट्वीट के साथ एक चैट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। जिसमे आधार लिंक करने के लिए कहा जा रहा है। आपको बता दें कि ऋचा के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उनका ट्वीट का अपने अपने तरीके से रिप्लाई भी किया।
Why are we being coerced to link #Aadhar?When a Kargil martyr’s wife just died,girl died due to starvation and many more.Identity theft,cyber crime,money disappearing from the bank?Pak man caught with Aadhar card?First fix it n then ask us to use plz @UIDAI? pic.twitter.com/A20dwW3IEt
— TheRichaChadha (@RichaChadha) January 4, 2018
bholi punjaban
कुछ ने कहा कि आपको आधार लिंक करने में क्या दिक्कत है? तो वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, कोई भी बैंक वाट्सऐप के जरिए आधार लिंक करने के लिए नहीं कहता है।
Problem kya hai tumko?
— Mayank Sharma (@MayankSigma) January 4, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋचा चड्ढा
फुकरे रिटर्न्स की सफलता के बाद एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा अब सुधीर मिश्रा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'दासदेव' में नजर आने वाली हैं। भोली पंजाबन के किरदार के बाद अब ऋचा पारो के किरदार में नजर आएंगी।