फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म 'दास देव' की रिलीज डेट आगे बढ़ी, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देंगी पारो

Thu, 19 Apr 2018 07:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Apr 2018 07:46 AM IST
विज्ञापन
Richa Chadda film Daas Dev postponed to 27 April 2018
daas dev

बॉलीवुड की 'भोली पंजाबन' यानि ऋचा चड्ढा की फिल्म 'दास देव' पिछले कुछ समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म में रिचा चड्ढा पारो का किरदार निभा रही हैं। पहले ये फिल्म 16 फरवरी 2018 को रिलीज होने वाली थी फिर इसकी रिलीज की तारीख बढ़ाकर 23 मार्च 2018 कर दी गई। फिर घोषणा हुई कि यह फिल्म 20 अप्रैल 2018 को रिलीज होगी और अब एक बार फिर इसे आगे बढ़ा दिया गया है। 

Richa Chadda film Daas Dev postponed to 27 April 2018
daas dev

अब यह फिल्म 27 अप्रैल 2018 को रिलीज होगी। फिल्म में अपने किरदार पर बात करते हुए ऋचा ने कहा, 'दास देव में जिस चीज ने मुझे सबसे ज्यादा आकर्षित किया, वह है सुधीर का महिलाओं का नए तरह से चित्रण करना। ऋचा चड्ढा ने कहा, मैंने खास तौर से पारो से जुड़े तथ्यों को पसंद किया कि वह अपने प्यार के लिए इंतजार नहीं करती। वास्तव में वह उससे मुकाबला करती है और बदला लेने के लिए उसे राजनीति में लाती है।'

Richa Chadda film Daas Dev postponed to 27 April 2018
Daas Dev

आपको बता दें कि फिल्म के ट्रेलर के रिलीज के बाद एक्ट्रेस ऋचा चढ्ढा सुर्खियों में आ गई थीं। जिसकी वजह है फिल्म में ऋचा चढ्ढा के बेहद हॉट सीन। ट्रेलर में ही ऋचा के बेहद इंटेंस इंटीमेट सीन्स दिखाए गए हैं। ऋचा के अलावा इस फिल्म में एक्ट्रेस अदिती राव हैदरी भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Richa Chadda film Daas Dev postponed to 27 April 2018
Daas Dev

पहले इस फिल्म का नाम ‘और देवदास’रखा गया था। फिल्म ‘दास देव’ में ऋचा चढ्ढा के अलावा अदिति राव हैदरी, राहुल भट्ट, सौरभ शुक्ला व दिलीप ताहिल ने भूमिका निभाई है।  यह उत्तर प्रदेश की जोड़-तोड़ की राजनीति पर आधारित रोमांटिक थ्रिलर है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed