{"_id":"5d561ba38ebc3e6d206df4e5","slug":"richa-chadda-said-people-should-not-be-troll-to-sexual-harrasment-accused","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'यौन शोषण के आरोपी को सोशल मीडिया पर ट्रोल नहीं किया जाना चाहिए': रिचा चड्ढा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'यौन शोषण के आरोपी को सोशल मीडिया पर ट्रोल नहीं किया जाना चाहिए': रिचा चड्ढा
Fri, 16 Aug 2019 08:27 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 16 Aug 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
Richa Chadda
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिचा चड्ढा की फिल्म 'सेक्शन 375' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है । इस फिल्म में उनके साथ अक्षय खन्ना भी लीड रोल में नजर आएंगे । ट्रेलर लॉन्च के मौके पर रिचा ने यौन शोषण के मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि जिस पर आरोप लगे हैं, उसे सोशल मीडिया पर ट्रोल नहीं किया जाना चाहिए ।
Richa Chadda
'सेक्शन 375' के ट्रेलर लॉन्च में अक्षय खन्ना, राहुल भट्ट, मीरा चोपड़ा और डायरेक्टर अजय बहल मौजूद थे । हाल ही में दीपिका पादुकोण ने ये एलान किया था कि फिल्म इंडस्ट्री में जिस पर भी यौन शोषण के आरोप लगे हैं, वो उसके साथ काम नहीं करेंगी । इसी को लेकर रिचा से भी सवाल पूछा गया कि क्या वो भी ऐसा करेंगी ।
ऋचा चड्ढा
- फोटो : social media
तब रिचा ने कहा, 'मीडिया खुद ऐसे लोगों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जाती है जो मीटू का आरोप झेल रहे हैं । तो पहले तो आपको खुद को देखना चाहिए । मुझे लगता है कि जब तक अदालत में वो व्यक्ति निर्दोष या अपराधी साबित नहीं कर दिया जाए, तब तक हमें अपनी राय नहीं बनानी चाहिए। ये एक सामाजिक मुद्दा है और हमें इस पर बात करनी चाहिए ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
richa chadda
रिचा आगे कहती हैं, 'ये एक बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है इसलिए हमें सोशल मीडिया पर किसी ऐसे व्यक्ति को ट्रोल नहीं करना चाहिए, जिस पर ये आरोप लगे हैं ।' इसके अलावा रिचा ने मीका सिंह के मुद्दे पर भी बात की । उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि एक कलाकार प्यार और शांति फैलाता है । दोनों देशों की अपनी सभ्यता है लेकिन पहली बार कला को निशाना बनाया गया है ।'
View this post on Instagram
A post shared by Richa Chadha (@therichachadha) on
विज्ञापन
richa chadda
'दोनों देशों के लोग सिर्फ शांति चाहते हैं । देश में अशांति फैलाने लोग बीमार हैं । एक बार जब हालात बदल जाएंगे तो दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध बन सकते हैं। मेरे ख्याल से एक कलाकार अपनी फिल्म, कविता और जो भी कला है, उससे बात रखता है । उनका मकसद लोगों में नफरत फैलाना नहीं होता ।'