सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Raj Kundra Case: शिल्पा शेट्टी के समर्थन में आईं ऋचा चड्डा, कहा- आदमी की गलतियों के लिए औरत जिम्मेदार क्यों?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 31 Jul 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
Richa chadha came in support of Shilpa shetty in raj kundra case says glad she's suing
ऋचा चड्ढा - फोटो : Instagram

शिल्पा शेट्टी इस वक्त अपनी जिंदगी के बहुत बुरे दौर से गुजर रही हैं। उनके पति राज कुंद्रा को अश्लील  फिल्म बनाने और उसे अपने एप पर रिलीज करने के आरोप में क्राइम ब्रांच ने एक लंबी पूछताछ के बाद 19 जुलाई को गिरफ्तार किया। इसके बाद से ही इस मामले को लेकर कई खुलासे हो रहे हैं। नतीजा राज कुंद्रा की गलती का खामियाजा उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी को भी भुगतना पड़ रहा है। सुपरडांसर 4 से शिल्पा शेट्टी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया तो वहीं दूसरी तरफ कई बड़े ब्रांड्स भी उनके हाथ से चले गए।



समर्थन में आई ऋचा चड्ढा

ऋचा चड्ढा बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो किसी भी मुद्दे पर बात करने से बिलकुल भी नहीं कतराती। वो अक्सर हर मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी राय सामने रखती हैं। हंसल मेहता के बाद अब ऋचा चड्ढा ने भी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का सहयोग किया है। उन्होने ट्वीट करके कहा कि अच्छा है शिल्पा शेट्टी ने केस किया। 

Trending Videos
Richa chadha came in support of Shilpa shetty in raj kundra case says glad she's suing
शिल्पा शेट्टी, ऋचा चड्ढा - फोटो : Instagram

आदमी की गलती के लिए औरत को जिम्मेदार ठहराया जाता है।

ऋचा चड्ढा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हमने ये एक खेल बना लिया है कि जब भी किसी मर्द की गलती होती है तो हम उसकी जिंदगी में जो औरत है उसे हर चीज के लिए जिम्मेदार ठहरा देते हैं। अच्छा है वो केस कर रही है’। उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Richa chadha came in support of Shilpa shetty in raj kundra case says glad she's suing
शिल्पा शेट्टी, हंसल मेहता - फोटो : Instagram

हंसल मेहता ने भी किया सहयोग  

हंसल मेहता ने बॉलीवुड सितारों की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए शिल्पा शेट्टी के समर्थन में कई ट्वीट्स किए। हंसल मेहता ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अगर आप शिल्पा शेट्टी का समर्थन नहीं कर सकते तो कम से कम उन्हें अकेला छोड़ दो। थोड़ी इंसानियत रखे और प्राइवसी दीजिए।  ये बहुत गलत बात है कि, बिना कोर्ट के फैसला आए लोग किसी को भी गुनहगार बता देते हैं’।

Richa chadha came in support of Shilpa shetty in raj kundra case says glad she's suing
शिल्पा शेट्टी, हंसल मेहता - फोटो : Social Media

बॉलीवुड सितारों पर साधा निशाना

हंसल मेहता ने अपने अगले ट्वीट में लिखा है, "यहां पर चुप रहना एक तरह का पेटर्न बन गया है। अच्छे वक्त में पार्टी करने और खुशी मनाने के लिए सब साथ में खड़े होते हैं। लेकिन जैसे ही खराब वक्त होता है तो सन्नाटा छा जाता है और उस शख्स को बिलकुल ही अलग कर दिया जाता है। फिर इससे किसी को भी कोई फर्क नहीं पड़ता कि, आखिर में सच क्या है और क्या नहीं’।

विज्ञापन
Richa chadha came in support of Shilpa shetty in raj kundra case says glad she's suing
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा - फोटो : Instagram
शिल्पा शेट्टी ने किया मानहानि का दावा 
 

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने गुरुवार यानी 29 जुलाई को 29 मीडिया हाउस के ख़िलाफ़ मानहानि का दावा किया है। इस मामले में सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने पूछा है कि सूत्रों के हवाले से अगर मीडिया खबर चला रहा है कि तो वो गलत कैसे है। हाईकोर्ट ने वकील से ये भी कहा है कि ' आपके क्लाइंट के पति के खिलाफ एक मामला है और इसमें यह अदालत किसी भी तरह से हस्तक्षेप नहीं करेगी। आप का क्लाइंट कोई भी हो सकते हैं, लेकिन मानहानि के लिए एक कानून है।' बता दें कि बॉम्बे हाई कोर्ट के समक्ष अपनी याचिका में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने कहा है पोर्नोग्राफी केस में झूठी रिपोर्टिंग के जरिए उनकी छवि खराब की जा रही है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed