फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीकेंड मसाला: ये हैं 10 बेहतरीन क्राइम थ्रिलर फिल्में और वेब सीरीज, हर फिल्म में आखिरी सीन तक छूटेगा पसीना

Sat, 31 Jul 2021 06:37 PM IST
apurva rai अपूर्वा राय
Updated Sat, 31 Jul 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
Top 10 Murder mystery Suspence movies and TV shows That Are Bound To Get You Hooked This Weekend
क्राइम थ्रिलर फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड में हर किस्म की फिल्मों पर काम किया जाता रहा है जिसमें एक्शन, थ्रिलर, कॉमेडी, ड्रामा, हॉरर, रोमांटिक और सस्पेंसिव फिल्में शामिल हैं। हिंदी सिनेमा में अलग-अलग बीट की फिल्मों का अपना अलग महत्व है। इन दिनों वेब सीरीज का चलन बढ़ा है। बीते सालों में कई ऐसी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं, जिसने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा है। यहां बात करेंगे उन 10 सस्पेंसिव फिल्मों और वेब सीरीज की जो एक बार देखने के बाद आपको अंत तक देखने के लिए मजबूर कर देंगी।



क्रिमिनल जस्टिस
इसके दो भाग डिज्नी हॉटस्टार पर उपलब्ध हैं। पहले भाग में विक्रांत मैसी एक लड़की के घर जाते हैं और उसी रात लड़की का मर्डर हो जाता है। हत्या और रेप के आरोप में विक्रांत यानी आदित्य को पुलिस पकड़कर ले जाती है। क्या आदित्य को इंसाफ मिलेगा और उस रात किसने लड़की की हत्या की ये जानना चाहते हैं तो ये सीरीज आपके वीकेंड को खास बना सकती है। इस सीरीज की खास बात है पंकज त्रिपाठी का इसमें वकील बनना।

Top 10 Murder mystery Suspence movies and TV shows That Are Bound To Get You Hooked This Weekend
एक रुका हुआ फैसला - फोटो : सोशल मीडिया

80 के दशक की पंकज कपूर अभिनीत फिल्म 'एक रुका हुआ फैसला' काफी दिलचस्प फिल्म है। कहा जाता है कि इस फिल्म की कहानी इतनी सस्पेंसिव थी कि लोग सिनेमा में भी दो-दो बार देखने गए थे। एक व्यक्ति के मर्डर के मुद्दे पर 12 सदस्यों की जूरी इस पर काम करती नजर आती है। 

Top 10 Murder mystery Suspence movies and TV shows That Are Bound To Get You Hooked This Weekend
रात अकेली है - फोटो : सोशल मीडिया

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे की खूबसूरत फिल्म 'रात अकेली है' भी OTT पर रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ये फिल्म अंत तक आपको बांधे रखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 10 Murder mystery Suspence movies and TV shows That Are Bound To Get You Hooked This Weekend
हसीन दिलरुबा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हसीन दिलरुबा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी हैं। यह मोस्ट मर्डर मिस्ट्री पर आधारित बेस्ट वेब फिल्म्स में से एक है। इस वेब फिल्म में बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री तापसी पन्नू, विक्रांत मेसी और हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में नजर आए थे। जिन लोगों को मर्डर मिस्ट्री देखने का शौक है यह वेब फिल्म उनके लिए बहुत अच्छी हैं। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है।

विज्ञापन
Top 10 Murder mystery Suspence movies and TV shows That Are Bound To Get You Hooked This Weekend
दिल्ली क्राइम - फोटो : सोशल मीडिया

ऋची मेहता के निर्देशन में बनी इस वेब सीरीज को 2019 में रिलीज किया गया था। इस सीरीज का हर एपिसोड अपने आप में एक सस्पेंस से भरा हुआ है। शेफाली शाह ने इसमें डिप्टी कमिश्नर वर्तिका चतुर्वेदी की भूमिका निभाई है। 'दिल्ली क्राइम' की देश-दुनिया में काफी तारीफ हुई है। इसे 48वें एमी पुरस्कारों में बेस्ट ड्रामा सीरीज का पुरस्कार भी मिला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed