फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली फिल्म से रातों रात हिट हुए ये सितारे, बाद में हुए फ्लॉप तो करने लगे साइड रोल

Sat, 31 Jul 2021 06:19 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 31 Jul 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
Stars who made it successfully to Bollywood debut one hit-super flop category

हिंदी सिनेमा में बहुत से कलाकार हैं जो लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाने में कामयाब हुए हैं पर कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो अपने करियर में हिट फिल्म देने के बावजूद आज गुमनामी में हैं। इनमें से कुछ 90 के दशक के सितारे हैं जिन्होंने पहली फिल्म सुपरहिट दी बाद में गुमनाम हो गए।




उदिता गोस्वामी
साल 2003 में उदिता ने पूजा भट्ट की फिल्म 'पाप' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद वो जहर फिल्म में नजर आईं। जहर फिल्म से उदिता को लोकप्रियता तो मिली लेकिन उनके हिस्से बड़ी फिल्में कभी नहीं आईं, क्योंकि उन्हें प्रमोशन करना नहीं आया। वो पहले भी लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती थीं और आज शादी के बाद दो बच्चों की मां बनने के बाद भी वो लाइटलाइट से दूर ही रहती हैं।

Stars who made it successfully to Bollywood debut one hit-super flop category
तुषार कपूर - फोटो : Social media

तुषार कपूर

तुषार ने फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था लेकिन तुषार कभी अपने पिता जितेंद्र की तरह स्टारडम हासिल नहीं कर पाए। तुषार को बहुत कम फिल्मों में बतौर मुख्य अभिनेता देखा गया। लगातार फ्लॉप होती फिल्मों के चलते अब तुषार कपूर फिल्मों में साइड रोल करते दिखाई देते हैं।

Stars who made it successfully to Bollywood debut one hit-super flop category
अभिनेता डिनो मोरिया - फोटो : अमर उजाला

डिनो मोरिया

डिनो मोरिया ने 1999 में आई फिल्म प्यार में कभी-कभी से अपने फिल्मों का सफर शुरू किया। इसके बाद वह साल 2000 में सुपरहिट फिल्म राज में नजर आए। लेकिन इसके बाद उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकी। फिर वह कई फिल्मों सपोर्टिंग रोल में ही नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Stars who made it successfully to Bollywood debut one hit-super flop category
अजय देवगन, मधु - फोटो : Twitter

मधु

'फूल और कांटे' से वीरू देवगन के बेटे अजय देवगन ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ मधु नजर आईं थीं। मधु हेमा मालिनी की भतीजी और जूही चावला की भाभी हैं। मधु ने बॉलीवुड के अलावा मलयालम, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। लेकिन मधु को पहचान फूल और कांटे से मिली। फूल और कांटे के अलावा मधु को मनी रत्नम की फिल्म रोजा के लिए भी जाना जाता है।

विज्ञापन
Stars who made it successfully to Bollywood debut one hit-super flop category
Rimi Sen - फोटो : Social Media

रिमी सेन

रिमी सेन का नाम उन अभिनेत्रियों में शामिल है जिसके लिए बॉलीवुड अभिनेता पागल रहते थे। पागल असल जिंदगी में नहीं बल्कि फिल्मों में। कभी इन फिल्में हिट हुईं रिमी आज गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। 38 साल की रिमी ने अभी शादी नहीं की है। अब उनके अफेयर को लेकर भी खबरें नहीं आती। रिमी ने खुद एक्टिंग से तौबा कर ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed