कुछ समय से ऋषि कपूर किसी भी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म से दूर हैं। ऋषि के ट्विटर हैंडल पर भले कोई हलचल ना दिख रही हो लेकिन उन्होंने प्राइवेट मैसेज कर फिर एक महिला की बेइज्जती की है।
ऋषि कपूर ने पर्सनल मैसेज कर महिला से की बदतमीजी, यूजर ने कहा- 'पहले खुद की औकात देखो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार ऋषि RJ सुचित्रा त्यागी के साथ उलझ गए। सुचित्रा ने ऋषि के साथ बातचीत का स्क्रीन शॉट अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। दरअसल, कुछ दिन पहले हॉलीवुड स्टार बेयॉन्से ने एक प्रेग्नेंसी फोटोशूट करवाया था।
पढ़ें- रणवीर सिंह ने 'पद्मावती विवाद' पर तोड़ी चुप्पी, कम शब्दों में कह गए पते की बात
ऋषि ने बेयॉन्से की इस तस्वीर का मजाक उड़ाते हुए लिखा था, 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन'। इसके बाद सुचित्रा ने ऋषि की इस तस्वीर पर लिखा- 'Not Funny'। सुचित्रा को इस तस्वीर में कुछ मजाकिया नहीं लगा।
What a day I'm having. pic.twitter.com/fQSJnzPhrh
बस इतनी सी बात पर ऋषि का पारा चढ़ गया। ऋषि खुद तो दूसरो का मजाक उड़ाते रहते हैं लेकिन अगर कोई उनके बारे में कुछ कह दे तो बर्दाश्त नहीं कर पाते। ऋषि ने ट्विटर पर तो कुछ नहीं कहा लेकिन सुचित्रा को पर्सनल मैसेज किए।
उन्होंने लिखा, 'तुम जैसी लड़कियों के पास ढंग का सेंस ऑफ ह्यूमर तो होता नहीं है। फिर मुझे फॉलो करने की क्या जरूरत है।' जब सुचित्रा ने उनसे कहा कि मैं आपकी और आपके परिवार की इज्जत करती हूं। आप ऐसे पर्सनल कमेंट मत कीजिए। इसके बाद तो ऋषि ने कमाल ही कर दिया।