सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Rishi Kapoor Death: शोक में डूबा बॉलीवुड, अमिताभ बच्चन से लेकर लता मंगेशकर ने दी ऐसे श्रद्धांजलि

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 30 Apr 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor death news Bollywood reaction
Amitabh, Rishi and Lata - फोटो : file photo

इरफान खान के ठीक एक दिन बाद बॉलीवुड ने अपना एक और सितारा खो दिया। सिनेमाजगत में अपनी खास जगह बनाने वाले अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है। ऋषि कपूर को बुधवार देर रात तबीयत बिगड़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद आज उनका निधन हो गया। ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड सकते में है। आगे की स्लाइड में देखिए किस अभिनेता ने क्या ट्वीट करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।



Trending Videos
Rishi Kapoor death news Bollywood reaction
amitabh bachchan - फोटो : Social Media

अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के साथ कई फिल्मों में काम किया है। ऋषि के निधन की खबर की पुष्टि अमिताभ ने ट्वीट करके दी।  अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा, ' वो चले गए.. ऋषि कपूर... वो चले गए.. उनका निधन हो गया। मैं टूट गया हूं।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor death news Bollywood reaction
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने ट्वीट किया- 'ऐसा लग रहा है कि मैं कोई भयानक सपना देख रहा हूं। मुझे अभी ऋषि कपूर के निधन के बारे में पता चला। इस खबर से दिल टूट गया है। वो एक लीजेंड हैं, बेहतरीन सह-कलाकार हैं और मेरे परिवार के अच्छे दोस्त भी हैं।' 
 
Rishi Kapoor death news Bollywood reaction
जूही चावला और ऋषि कपूर - फोटो : Steve McCurry
जूही चावला ने ट्वीट किया- 'नहीं नहीं नहीं..ये नहीं होना चाहिए था। ये बेहद दुखद हैं। इस खबर से बहुत दुखी हूं। मैं हैरान हूं इतना कि आपको बता भी नहीं सकती....'

 
विज्ञापन
Rishi Kapoor death news Bollywood reaction
अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media

अनुष्का शर्मा ने ट्वीट किया- 'मेरे पास इस महान अभिनेता को खोने के बाद कोई शब्द नहीं है। मैं हाथ में फोन को पकड़ी हुई हूं लेकिन यकीन नहीं हो रहा। कल इरफान और आज....बहुत दुखी हूं। मुझे पूरा यकीन है कि आप इससे बाहर आ जाओगे। आप हमेशा याद आओगे। भगवान आपनी आत्मा को शांति दे सर।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed