सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Rishi Kapoor Death: अंतिम सांस तक लोगों को हंसाते रहे ऋषि कपूर, घरवालों ने की कानून का सम्मान करने की अपील

मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 30 Apr 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor Dead His Family Appeals To Respect The Law and Do Not Go on his Last Rights
rishi kapoor - फोटो : social media

गुरुवार की सुबह पौने नौ बजे हमेशा के लिए आंखे मूंद लेने वाले मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर आखिरी सांस तक जिंदगी से मोहब्बत करते रहे। अस्पताल के बिस्तर पर पड़े पड़े जब उनकी सांसें उखड़ रही थीं तो भी वह उनका किसी न किसी तरह मनोरंजन ही करने की कोशिश करते दिखे। इस तरह ऋषि कपूर अपनी जिंदादिली दिखा गए। अब उनके परिवार ने उनके चाहने वालों से खास अपील की है।



Trending Videos
Rishi Kapoor Dead His Family Appeals To Respect The Law and Do Not Go on his Last Rights
Rishi Kapoor, Amitabh Bachchan - फोटो : amar ujala

ऋषि कपूर के निधन की सूचना उनके करीबी दोस्त और तमाम फिल्मों में साथ काम कर चुके अमिताभ बच्चन ने सावर्जनिक की। उनके परिवार ने ऋषि कपूर के चाहने वालों से उनके अंतिम संस्कार में मजमा न लगाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor Dead His Family Appeals To Respect The Law and Do Not Go on his Last Rights
ऋषि कपूर, नीतू सिंह - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

परिवार की तरफ से जारी एक शोक संदेश में कहा गया है कि ऋषि कपूर दो साल तक दो अलग अलग महाद्वीपों में चले इलाज के दौरान हमेशा खुश रहे और जिंदगी जीने की इच्छा हमेशा उनमें कायम रही। दोस्त यार, परिवार, खाना खिलाना और फिल्में, बस इन्हीं में उनका दिल बसता था और इस दौरान जो भी उनसे मिला, ये देखकर हैरान रहा कि कैसे उन्होंने कैंसर जैसी बीमारी को कभी खुद पर हावी नहीं होने दिया।

Rishi Kapoor Dead His Family Appeals To Respect The Law and Do Not Go on his Last Rights
rishi kapoor - फोटो : अमर उजाला

ऋषि कपूर हमेशा अपने मित्रों और चाहने वालों के निरंतर संपर्क में रहे। लैंडलाइन के जमाने में वह घर पर होते थे तो खुद फोन उठाते थे और मोबाइल आया तो भी लोग बिना हिचके उन्हें फोन कर लिया करते थे। हमेशा खुशमिजाज रहने वाले ऋषि कपूर के घरवालों ने भी यही इच्छा जताई है कि लोग उन्हें मुस्कुराहट के साथ याद करें न कि आंसुओं के साथ।

विज्ञापन
Rishi Kapoor Dead His Family Appeals To Respect The Law and Do Not Go on his Last Rights
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor - फोटो : file photo

गुरुवार की सुबह हुए निधन के बाद जारी इस संदेश में ये भी कहा गया है कि दुनिया इस समय बहुत ही मुश्किल और मुसीबत भरे समय से गुजर रही है। लोगों के आने जाने और इकट्ठा होने पर तमाम तरह की बंदिशे हैं। ऋषि कपूर के घर वाले चाहते हैं कि लोग इस समय लागू कानून का सम्मान करें और उनकी अंतिम यात्रा में भीड़ न लगाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed