सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Rishi Kapoor Death: अमिताभ से जीतने के लिए ऋषि कपूर ने पैसे देकर खरीदा था अवॉर्ड, पढ़िए उनके कुछ दिलचस्प कुबूलनामे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 30 Apr 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor Death Latest News in Hindi: Here are 5 shocking confessions made by him
ऋषि कपूर - फोटो : अमर उजाला

अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का मुंबई में निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके फैंस को इसकी जानकारी दी है। बुधवार रात खबर आई थी कि सांस लेने में परेशानी के कारण ऋषि कपूर को एचएन रिलाइंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार ट्वीट कर ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। 



Trending Videos
Rishi Kapoor Death Latest News in Hindi: Here are 5 shocking confessions made by him
rishi kapoor

बायोग्राफी 'खुल्लम खुल्ला : ऋषि कपूर अनसेंसर्ड' में ऋषि की लाइफ के कई रोचक खुलासे किए गए हैं। मीना अय्यर द्वारा लिखी गई इस किताब में ऋषि ने अपनी लव लाइफ के बारे में भी बताया था। आइए बात करते हैं उन्हीं में से 5 ऐसे किस्सों की जिसे सुनते ही लोग हैरान रह गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor Death Latest News in Hindi: Here are 5 shocking confessions made by him
Rishi Kapoor, Neetu Singh - फोटो : social media

नीतू सिंह ऋषि कपूर का पहला प्यार नहीं थीं
इसी किताब में ऋषि ने बताया था कि नीतू सिंह से पहले वह एक पारसी लड़की यास्मीन मेहता को प्यार करते थे। यास्मीन के बारे में ऋषि ने ज्यादा तो नहीं बताया। लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा था कि जब नीतू से उनकी पहली मुलाकात हुई थी, तब वे यास्मीन को डेट कर रहे थे लेकिन बॉबी की सक्सेस के बाद यास्मीन को लगा कि ऋषि 'बॉबी' में उनकी कोस्टार रहीं डिंपल कपाडिया के प्यार में फंस गए हैं तो यास्मीन ने गलतफहमी का शिकार होकर ऋषि के प्यार को ही ठुकरा दिया। ऋषि कपूर ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो नहीं मानीं।

Rishi Kapoor Death Latest News in Hindi: Here are 5 shocking confessions made by him
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor - फोटो : social media

जब राजेश खन्ना ने समुद्र में फेंक दी ऋषि कपूर की अंगूठी
अपनी किताब में ऋषि कपूर ने कहा है- जब मैं यास्मीन के साथ रिलेशनशिप में था तब यास्मीन ने मुझे एक रिंग गिफ्ट की थी लेकिन फिल्म बॉबी के दौरान डिंपल ने वो रिंग मुझसे लेकर पहन ली। जब राजेश खन्ना ने डिंपल को प्रपोज किया तो उनसे उस रिंग को समुद्र में फेंकने को कहा। जब डिंपल ने ऐसा किया, तब ही राजेश और उनके बीच कमिटमेंट की शुरुआत हुई लेकिन सच्चाई ये थी कि मैं कभी डिंपल से प्यार नहीं करता था।

विज्ञापन
Rishi Kapoor Death Latest News in Hindi: Here are 5 shocking confessions made by him
Rishi Kapoor, Amitabh Bachchan - फोटो : amar ujala

अमिताभ से थी टक्कर तो ऋषि कपूर ने खरीदा था अवॉर्ड
अपनी ऑटोब्रायोग्राफी 'खुल्लम खुल्ला' में ऋषि कपूर ने बताया था, मैंने  30 हजार रुपये देकर फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किया था। दरअसल यह बात 1973 की है। उन्होंने इस तरह फिल्म 'बॉबी' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया था। उस वक्त 'जंजीर' में बेहतरीन अभिनय करने के लिए अमिताभ बच्चन उनके कॉम्पिटीटर थे। ऋषि कपूर बाद में ये भी सोचते थे कि इसी वजह से अभिताभ और उनके रिश्ते ठंडे पड़ गए, क्योंकि अमिताभ को लगता था कि अवॉर्ड वे डिजर्व करते थे। इसी वजह से दोनों के रिश्ते में खटास भी आई थी। हालांकि बाद में दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed