फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषि कपूर की इन सात फिल्मों ने खूब बटोरी थीं सुर्खियां, 'मजनू' से 75 साल के 'बेटे' तक का निभाया था किरदार

Thu, 30 Apr 2020 10:59 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 30 Apr 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor passed away know about his best role in bollywood   film
rishi kapoor - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर का निधन हो गया है। वह 67 साल के थे। बुधवार को ऋषि कपूर की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। गुरुवार को उन्होंने अस्पताल में आखिरी सांस ली। ऋषि कपूर ने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में दी थीं। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत बतौर बाल कलाकार राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से की थी। वह मुख्य अभिनेता के तौर पर पहली बार साल 1973 में आई फिल्म 'बॉबी' में नजर आए थे। इसके बाद ऋषि कपूर ने बॉलीवुड की हर फिल्म में अपने अलग-अलग किरदार से दर्शकों के दिलों को जीता। ऐसे में हम आपको उनकी फिल्मों के कुछ खास किरदारों से रुबरू करवाते हैं।


 

Rishi Kapoor passed away know about his best role in bollywood   film
ऋषि कपूर निधन - फोटो : file photo
फिल्म- लैला मजनू
यह फिल्म साल 1976 में आई थी। इस फिल्म में उन्होंने मजनू का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म में उनके साथ रंजीता कौर मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म लैला मजनू से ऋषि कपूर को खास पहचान मिली।
 
Rishi Kapoor passed away know about his best role in bollywood   film
ऋषि कपूर निधन - फोटो : file photo
फिल्म- लव आज कल
इस फिल्म में ऋषि कपूर का किरदार काफी अलग था। फिल्म लव आज कल में उन्होंने एक सरदार का किरदार निभाया था। उनके साथ इस फिल्म में अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में थे। फिल्म लव आज कल साल 2009 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor passed away know about his best role in bollywood   film
ऋषि कपूर निधन - फोटो : social media
फिल्म- अग्निपथ
इस फिल्म में ऋषि कपूर ने जो किरदार निभाया था वह उनके यादगार किरदारों में से एक हैं। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम का 'राउफ लाला' था। फिल्म अग्निपथ साल 2012 में आई थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ अभिनेता ऋतिक रोशन और संजय दत्त मुख्य भूमिका में थे।
 
विज्ञापन
Rishi Kapoor passed away know about his best role in bollywood   film
ऋषि कपूर निधन - फोटो : file photo
फिल्म- डी-डे
यह फिल्म साल 2013 में आई थी। इस फिल्म में उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का किरदार निभाया था। इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ अभिनेता इरफान खान और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed