सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

ऋषि कपूर के निधन के बाद सलमान को हो रहा इस बात का पछतावा, अब ट्वीट कर मांग रहे माफी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 30 Apr 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor death news Salman Khan apology tweet viral
Rishi Kapoor and Salman Khan - फोटो : twitter

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो चुका है। इस महान कलाकार का निधन आज सुबह मुंबई के अस्पताल में हुआ। ऋषि की बुधवार देर रात तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्होंने आज सुबह दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेता ऋषि कपूर के निधन की खबर पर अभी भी लोगों का यकीन करना मुश्किल हो रहा है। लगातार उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। इस बीच सलमान खान (Salman Khan) का एक ट्वीट वायरल हो रहा है। ये ट्वीट इस वजह से ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है क्योंकि इसमें सलमान ने ऋषि कपूर से माफी मांगी है। 



Trending Videos
Rishi Kapoor death news Salman Khan apology tweet viral
salman khan - फोटो : Social Media

सलमान खान ने ऋषि कपूर को ट्वीट करके सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। सलमान ने ट्वीट किया- 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे चिंटू सर। कहा सुना माफ। परिवार और दोस्तों को मेरी संवेदनाएं।' अभिनेता का ये ट्वीट लगातार चर्चा में बना हुआ है। हर कोई इसी सोच में है आखिर सलमान किस वजह से ऋषि कपूर से माफी मांग रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor death news Salman Khan apology tweet viral
Rishi Kapoor, Salman Khan - फोटो : social media

अगर आप भी इसी सोच में डूबे तो हम आपको बता दें कि ये मामला सोनम कपूर की रिसेप्शन पार्टी से जुड़ा हुआ है। सोनम कपूर की शादी 8 मई, 2018 को हुई थी। शादी के बाद सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने ग्रैंड रिसेप्शन रखा था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान और ऋषि के बीच मनमुटाव इसी पार्टी से शुरू हुआ था।

Rishi Kapoor death news Salman Khan apology tweet viral
ऋषि कपूर - फोटो : अमर उजाला

सोनम की रिसेप्शन पार्टी में ऋषि सलमान के व्यवहार से नाराज थे। इसकी शिकायत लेकर ऋषि कपूर सोहेल खान की पत्नी सीमा खान के पास भी गए थे। ऋषि ने सीमा से कहा था कि सलमान उनसे कभी अच्छे से नहीं मिलते। इस बात पर दोनों में बहस भी हुई थी। उस वक्त ऐसी भी खबरें आई थीं कि सलमान ने ऋषि कपूर को पार्टी में ढूंढने की कोशिश की थी लेकिन तब तक ऋषि पार्टी छोड़ चुके थे। इसके बाद से ही दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं था।

विज्ञापन
Rishi Kapoor death news Salman Khan apology tweet viral
Salman Khan - फोटो : Social Media

सलमान खान ने एक इंटरव्यू में ऋषि का नाम लिए बगैर ही उनपर निशाना साधा था। सलमान ने कहा था कि 'अगर कोई इंसान मेरी और मेरे परिवार वालों की बेइज्जती करता है, मैं उसकी इज्जत नहीं कर सकता। कुछ एक और दो परिवार है, जिनके लिए मेरे मन में न ही कोई प्यार और न ही कोई इज्जत है। यहां पर सारा मामला खत्म हो जाता है। इंडस्ट्री के कुछ लोगों का मेरे घर में स्वागत नहीं है। मुझे पता है कि इंडस्ट्री में वो सीनियर हैं और मैं जूनियर हूं।'

Rishi Kapoor Death: शोक में डूबा बॉलीवुड, अमिताभ बच्चन से लेकर लता मंगेशकर ने दी ऐसे श्रद्धांजलि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed