{"_id":"5eaac1a78ebc3e90510715d5","slug":"rishi-kapoor-death-last-rites-neetu-kapoor-alia-bhatt-and-ranbir-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रो पड़ीं नीतू, संभालती दिखीं आलिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रो पड़ीं नीतू, संभालती दिखीं आलिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 30 Apr 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई के चंदनवाड़ी के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। करीब शाम चार बजे श्मशान घाट में विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया गया। बुधवार को तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के गिरगांव इलाके में स्थित सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में ऋषि कपूर को भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह 8.45 बजे उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। अंतिम संस्कार के वक्त परिवार के करीबी सदस्य ही मौजूद रहे।
Trending Videos
2 of 5
ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार
- फोटो : सोशल मीडिया
अंतिम संस्कार के वक्त की कई तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीर में नीतू कपूर, आलिया भट्ट और रीमा जैन नजर आ रही हैं। इस दौरान नीतू कपूर फूट-फटकर रो पड़ती हैं। उनके बगल में खड़ीं आलिया और रीमा जैन उन्हें संभालती हैं।
एक अन्य तस्वीर में करीना कपूर और सैफ अली खान खड़े नजर आ रहे हैं। करीना के पिता रणधीर कपूर भी साथ में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार
- फोटो : social media
कपूर खानदान के लिए ये बेहद दुख की घड़ी है। अंतिम समय में ऋषि कपूर-नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा पहुंच नहीं सकीं। वो दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X