सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

इलाज के वक्त अस्पताल में ऋषि कपूर ने सुना था ये गाना, पुराना वीडियो हुआ वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 30 Apr 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor old hospital video gets viral again on social media
ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ऐसे में सोशल मीडिया पर तमाम सितारे और फैंस अभिनेता को याद करते हुए शोक जाहिर कर रहे हैं। इस बीच अभिनेता का एक वीडियो सामने आया है जिसमें ऋषि कपूर गाना सुनते नजर आ रहे हैं। हालांकि ये वीडियो लेटेस्ट नहीं बल्कि तीन फरवरी का है जब ऋषि कपूर को फिल्म शर्माजी नमकीन की शूटिंग के दौरान हालत बिगड़ने पर दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब ये फिर से वायरल हो रहा है।


Trending Videos
Rishi Kapoor old hospital video gets viral again on social media
ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में आप देख सकते हैं कि अस्पताल के बिस्तर पर ऋषि कपूर लेटे हुए हैं और साथ में मौजूद सिंगर धीरज कुमार सानू गाना गाते हुए सेल्फी वीडियो बना रहा है। वीडियो में धीरज गाते हैं, 'तेरे दर्द से दिल आबाद रहा, कुछ भूल गए, कुछ याद रहा, कुछ याद रहा।' धीरज के इस गाने को ऋषि कपूर बहुत भावुक होकर सुन रहे हैं और पसंद कर रहे हैं। वहीं वीडियो में आप ये भी साफ तौर पर देख सकते हैं कि ऋषि की हालत ठीक नहीं है लेकिन फिर भी वो मुस्कुरा रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor old hospital video gets viral again on social media
ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

धीरज का गाना सुनकर ऋषि कपूर रूमाल से अपना मुंह पोछते नजर आते हैं और फिर धीरज की तारीफ करते हैं। इसके ऋषि कपूर धीरज को आशीर्वाद देते हैं। आशीर्वाद देते हुए ऋषि कहते हैं- मेरा आशीर्वाद तुम्हारे साथ है, बहुत तरक्की करो, सफलता प्राप्त करो। मेहनत करो, क्योंकि शोहरत... पैसा ये सब आता है मेहनत के बाद। मेहनत के साथ जब थोड़ी किस्मत साथ देगी तो अपने आप सब हो जाएगा। बस यही एक बात गांठ बांध लेना और कुछ नहीं चाहिए फिर।'




 

Rishi Kapoor old hospital video gets viral again on social media
Deewana film - फोटो : file photo

बता दें कि वीडियो में जो गाना आप सुन रहे हैं ये ऋषि कपूर की फिल्म दीवाना का है। फिल्म दीवाना 1992 में रिलीज हुई थी। फिल्म में ऋषि कपूर के साथ शाहरुख खान और दिव्या भारती मुख्य किरदारों में नजर आए थे। न सिर्फ फिल्म बल्कि फिल्म के गाने भी दर्शकों को काफी पसंद आए थे। फिल्म में ऋषि कपूर के किरदार का नाम रवि था।

विज्ञापन
Rishi Kapoor old hospital video gets viral again on social media
ऋषि कपूर और इरफान खान - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि आज सुबह अमिताभ बच्चन के ट्वीट के साथ ये जानकारी सामने आई थी कि ऋषि कपूर का निधन हो गया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर तमाम अभिनेताओं के साथ ही साथ फैंस ने भी शोक जाहिर करना शुरू कर दिया था। वहीं इस बीच ही ऋषि कपूर का ये पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया। याद दिला दें कि बुधवार (29 अप्रैल) को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed