{"_id":"5c482412bdec227378301ee1","slug":"rockstar-taimur-ali-khan-is-strumming-his-way-into-our-hearts-see-latest-pics-and-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली बार तैमूर की रोते हुए और गिटार बजाते की तस्वीरें वायरल, घुड़सवारी करते भी आए थे पसंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली बार तैमूर की रोते हुए और गिटार बजाते की तस्वीरें वायरल, घुड़सवारी करते भी आए थे पसंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी
Updated Wed, 23 Jan 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
तैमूर अली खान
करीना कपूर और सैफ अली के बेटे तैमूर अली खान आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इस बार तैमूर की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें तैमूर रोते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं एक फोटो में उनके पापा सैफ उनको चुप करा रहे हैं। इसके अलावा एक और तस्वीर वायरल हो रही, जिसमें वह गिटार पकड़े हुए हैं।
Trending Videos
तैमूर अली खान
सैफ और उनके बेटे की यह तस्वीरें उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। सैफ और तैमूर की बॉन्डिंग की फोटो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है। फोटो में तैमूर ने ब्लू कलर की टी-शर्ट और ऑरेंज शॉट्र्स पहने हुए हैं, जिसमें वह बेहद क्यूट दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
तैमूर अली खान
फोटो को देखने से लग रहा है कि तैमूर किसी बात को लेकर अपने पापा सैफ अली खान से नाराज हो गए है। पापा के उनकी बात नहीं मानने की वजह से वह रो रहे हैं। तैमूर को रोता देख उनके पापा उनको उठा लेते हैं और अपने लाड़ले बेटे को चुप कराते हैं।
तैमूर अली खान
वहीं तैमूर की एक और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह हाथ में गिटार पकड़े हुए हैं। फोटो में तैमूर के साथ उनके पापा सैफ अली खान और मां करीना कपूर भी नजर आ रहे हैं। तैमूर की यह फोटो भी काफी पसंद की जा रही है।
विज्ञापन
taimur ali khan horse riding
इससे पहले तैमूर की घुड़सवारी करते हुए फोटो वायरल हुई थी। घुड़सवारी करते हुए तैमूर बिलकुल नवाब लग रहे थे। घुड़सवारी करते हुए तैमूर ने रेड कलर की टीशर्ट और क्रीम कलर के शॉर्ट्स पहने हाथ में कैप पकड़ रखी थी जिसमें वो हमेशा की तरह क्यूट लग रहे थे। बता दें कि तैमूर इससे पहले भी घुड़सवारी करते नजर आ चुके हैं।