फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब हॉलीवुड भी बोलेगा- 'ऐ! पुलिस', रोहित शेट्टी बने इस अंतर्राष्ट्रीय फिल्मी पुलिस यूनीवर्स का हिस्सा

Fri, 24 Jan 2020 12:39 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Fri, 24 Jan 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
Rohit Shetty associates with Will Smith and Martin Lawrence starrer Bad Boys For Life in India
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा जगत में अपनी कॉप (पुलिस) फिल्मों के लिए मशूहर रोहित शेट्टी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने इस तमगे की चमक बिखेरने वाले हैं। रोहित भारत में रिलीज होने जा रही हॉलीवुड फिल्म 'बैड बॉयज फॉर लाइफ' के साथ जुड़ चुके हैं। विल स्मिथ और मार्टिन लॉरेंस अभिनीत यह फिल्म इस मशहूर हॉलीवुड फ्रेंचाइची की तीसरी फिल्म है।

Rohit Shetty associates with Will Smith and Martin Lawrence starrer Bad Boys For Life in India
बैड बॉयज फॉर लाइफ - फोटो : सोशल मीडिया

एक वीडियो के जरिए रोहित के इस फिल्म से जुड़ने की पुष्टि हुई है। वीडियो की शुरुआत में एक तेज रफ्तार कार स्टंट्स करती हुए दिखती है। गाड़ी जैसे ही रुकती है उसमें से फिल्मकार रोहित शेट्टी बाहर निकलते हैं। वह कहते हैं, 'मेरी देसी पुलिस से तो आप मिल चुके होंगे। अब वक्त है हमारी विदेशी पुलिस से मिलने का।' इसके बाद विल स्मिथ और मार्टिन लॉरेंस की एंट्री होती है। रोहित आगे कहते हैं, 'जबरदस्त एक्शन के साथ, आ रही है पुलिस। 'बैड बॉयज फॉर लाइफ', आपके नजदीकी सिनेमाघरों में।'

View this post on Instagram

Proud to be associated with Bad Boys for Life in India... Releasing 31st January 2020 @sonypicturesin

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty) on

Rohit Shetty associates with Will Smith and Martin Lawrence starrer Bad Boys For Life in India
रोहित शेट्टी - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि रोहित शेट्टी, हिंदी सिनेमा जगत के कॉप फिल्मों के मास्टर कहे जाने लगे हैं। उन्होंने पहले 'सिंघम' के जरिए अजय देवगन को पुलिस अफसर के किरदार में पेश किया फिर 'सिंबा' के जरिए रणवीर सिंह को खाकी वर्दी पहनाई। अब वह फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार को पुलिस अफसर के किरदार में दिखाने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Shetty associates with Will Smith and Martin Lawrence starrer Bad Boys For Life in India
Sooryavanshi - फोटो : social media

इसके साथ ही बता दें कि फिल्म सूर्यवंशी के एक खास सीन में अजय, रणवीर और अक्षय एक साथ एक्शन करते हुए भी नजर आएंगे।  'बैड बॉयज फॉर लाइफ' के हिस्सा बनने के साथ ही रोहित ने कॉप फिल्मों के प्रति अपने उत्साह को फिर एक बार साबित किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed